फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kabaddi player's death case: DSP ended the hunger strike of the family members

कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामला : डीएसपी ने पानी पिला खत्म करवाई परिजनों की भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player's death case: DSP ended the hunger strike of the family members
पानी पिलाकर भूख हड़ताल व धरनसा खत्म करवाते डीएसपी जोगेंद्र सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। आदमपुर डाढ़ी बाना निवासी महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामले में परिजनों ने धरना व भूख हड़ताल खत्म कर दी है। डीएसपी ने परिजनों को मामले की स्टेट क्राइम ब्रांच से जांच करवाने का आश्वासन दिया और पानी पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। परिजन उनके आश्वासन से संतुष्ट तो हो गए, लेकिन दस दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर उन्होंने फिर से धरना और भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते डाढ़ी बाना निवासी मृतका कबड्डी खिलाड़ी के परिजनों और ग्रामीणों ने गत तीन जनवरी से लघु सचिवालय में धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले ही दिन वे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए थे और उन्होंने लघु सचिवालय में मंगलवार को भी धरना देते हुए भूख हड़ताल की थी। बुधवार सुबह भी ग्रामीणों व मृतका के परिजनों ने धरना और भूख हड़ताल जारी रखी। दोपहर करीब एक बजे डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने की प्रक्रिया जिला पुलिस पूरी कर चुकी है। इस मामले की क्राइम ब्रांच टीम जल्द जांच शुरू कर देगी। डीएसपी के आश्वासन से परिजन संतुष्ट तो हुए, लेकिन उन्होंने कहा कि दस दिन के अंदर अगर मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वो फिर से प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ये है मामला
बता दें कि आदमपुर डाढ़ी निवासी सोलह वर्षीय महिला कबड्डी खिलाड़ी गत 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी और 29 सितंबर की सुबह उसका शव गांव के तालाब में मिला था। इस घटना के करीब सवा माह बाद मृतका के दादा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25
धरनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत करते डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह।
फोटो 26
पानी पिलाकर भूख हड़ताल व धरना खत्म करवाते डीएसपी जोगेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed