फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kabaddi competition: Bhainswal's team was the winner in both men and women's category

कबड्डी प्रतियोगिता : महिला और पुरुष दोनों वर्ग में विजेता रही भैंसवाल की टीम

Tue, 15 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition: Bhainswal's team was the winner in both men and women's category
 गांव काकड़ौली में आयोजित कबड्डी महाकुंभ की विजेता टीमों को सम्मानित करते विधायक उमेद पातुवास।
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में आयोजित कबड्डी खेल महाकुंभ का समापन हो गया। पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले में बाबा बुजन्ननाथ काकड़ौली हुक्मी की टीम को मात देकर भैंसवाल की टीम विजेता बनी। समापन समारोह में विजेता व उप विजेता टीम को विधायक उमेद पातुवास ने नकद राशि व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




पुरुषों के वर्ग में निर्णायक मुकाबला रविवार देर रात आयोजित किया गया। दस गांवों के खेलप्रेमियों ने मुकाबले का लुत्फ उठाया और विजेता टीम को बधाई दी। महिला वर्ग में भी फाइनल मैच भैंसवाल और बाबा बुजन्ननाथ काकड़ौली हुक्मी की टीम के बीच हुआ है और इस मुकाबले को भैंसवाल की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन




समापन समारोह में विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए, क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। युवाओं को अपने जीवन में बुरे व्यसनों व नशों का त्याग कर महर्षि दयानंद व आर्य समाज की नीतियों पर चलना चाहिए। आज खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य जयबीर काकड़ौली, मंगल गोपी, वाइस चेयरमैन संदीप बाढड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed