{"_id":"68fba8185d5b48fdd205aa4a","slug":"joining-the-lado-laxmi-scheme-will-not-end-the-benefits-of-the-happy-card-and-bpl-card-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-146573-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ने पर खत्म नहीं होंगे हैप्पी कार्ड और बीपीएल कार्ड के लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ने पर खत्म नहीं होंगे हैप्पी कार्ड और बीपीएल कार्ड के लाभ
Fri, 24 Oct 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की समीक्षा के लिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों व अतिरिक्त उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली गई।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में आवेदकों की संख्या 37181 है, इनमें से 18002 ने अपना पंजीकरण कर लिया है। पंजीकृत आवेदकों में से 2896 आवेदकों ने योजना की राशि चयनित कर ली है। जिला उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ने वाली महिलाओं के हैप्पी कार्ड कटने या बीपीएल कार्ड के लाभ खत्म होने से संबंधित सूचनाएं पूर्ण रूप से गलत हैं। उन्होंने आवेदकों से आह्वान कि वे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के सत्यापन संबंधित कार्य को जल्द से जल्द संपन्न कराएं।
अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा को निर्देश दिए हैं कि आगामी दो दिनों में योजना के आवेदनों में बढ़ोतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाएं ताकि योग्य व जरूरतमंद आवेदकों को योजना का लाभ सरकार की ओर से दिया जा सके। बैठक में कल्याण विभाग, क्रीड विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग से अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।