{"_id":"5d94fa0a8ebc3e017768b7f3","slug":"jitendra-from-rohtak-turns-out-to-be-the-master-mind-of-air-force-paper-salve-case-charkhidadri-news-rtk521235951","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक का जितेंद्र निकला एयरफोर्स पेपर साल्व मामले का मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक का जितेंद्र निकला एयरफोर्स पेपर साल्व मामले का मास्टर माइंड
विज्ञापन
एयरफोर्स पेपर सोल मामले में गिरफ्तार सन्नी ।
- फोटो : CharkhiDadri
साइट हैक कर एयरफोर्स एयरमैन की परीक्षा का ऑनलाइन पेपर साल्व कराने वाले गिरोह से जुड़े डोहकी निवासी सन्नी को बाढड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के पहले दिन ही आरोपी ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए। बाढड़ा थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि इस गिरोह का मास्टर माइंड रोहतक जिला निवासी जितेंद्र सिवाच है। वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस गिरफ्त में आए सन्नी ने बताया कि जींद निवासी सोनू भी जितेंद्र का साथी है। सोनू ने ही उसकी जितेंद्र सिवाच से मुलाकात कराई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने दादरी जिले के गांव डोहकी निवासी सन्नी को मंगलवार रात बाढड़ा के जुई रोड से गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह का सरगना जितेंद्र सिवाच रोहतक के दीक्षा कांप्लेक्स में कोचिंग अकादमी चलाता था। करीब एक साल पहले भी उस पर इसी तरह का एक केस दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में सन्नी ने बताया कि एक साल पहले वह रेलवे ग्रुप-डी का पेपर देने जींद गया था। उस दौरान एक होटल पर खाना खाते समय उसकी मुलाकात जींद निवासी सोनू से हुई थी। सोनू ने ही उसे जितेंद्र सिवाच से मिलवाया था। सन्नी ने बताया कि तोता की ढाणी गांव में गत 21 सितंबर को जितेंद्र आया था और पूरा सेटअप तैयार करके गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तोता की ढाणी के मकान का कमरा जितेंद्र सिवाच ने सन्नी से 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लिया था।
पेपर साल्व करने राजस्थान से पहुंचे थे चार युवक
थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरोह में आठ से दस लोग शामिल हैं। 22 सितंबर को पेपर साल्व कराने के लिए राजस्थान से चार युवक बुलाए गए थे। इन युवकों को इसके बदले कितने पैसे दिए गए इसका खुलासा मुख्य आरोपी या चारों युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गत 22 सितंबर को एयरफोर्स एयरमैन की परीक्षा हुई थी। दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि सात-आठ लोग बाढड़ा उपमंडल की तोता की ढाणी स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में बैठकर ऑनलाइन पेपर साल्व करवा रहे हैं। सीआईए टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी तीन गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से चार लैपटॉप, एक मोबाइल, दो रजिस्टर और वाई-फाई एंटीना बरामद किया था। पुलिस ने इस संबंध में डोहकी निवासी सन्नी सहित अन्य के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया था।
जितेंद्र सिवाच हर पेपर के बाद बदल लेता है मोबाइल और सिम कार्ड
थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए सन्नी ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड जितेंद्र सिवाच पर करीब एक साल पहले भी मामला दर्ज हुआ था। हर परीक्षा के बाद वह अपना मोबाइल और सिम कार्ड बदल लेता है, ताकि पुलिस की पकड़ में न आए।
बाढड़ा थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि आरोपी सन्नी को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। उसने खुलासा किया है कि रोहतक जिला निवासी जितेंद्र सिवाच गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह 21 सितंबर को तोता की ढाणी अपने तीन-चार साथियों के साथ आया था और पूरा सेटअप तैयार कर गया था। जल्द ही जितेंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।