{"_id":"65e9f797733b1b7d770b568a","slug":"jhajjar-resident-bike-rider-mechanic-dies-due-to-car-collision-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114636-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से झज्जर निवासी बाइक सवार मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से झज्जर निवासी बाइक सवार मिस्त्री की मौत
Thu, 07 Mar 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। मौड़ी-रामनगर के बीच एनएच-152 डी ओवरब्रिज के समीप एक कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार राहुल झज्जर जिले के खोरडा गांव का रहने वाला था और दादरी के महेंद्रगढ़ चौक के समीप स्थित ऑटो मार्केट में मिस्त्री था। झोझूकलां थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में खोरडा निवासी सौरभ ने बताया कि वह और उसका भाई राहुल दादरी की ऑटो मार्केट में मिस्त्री थे। छह मार्च को उसका भाई घर से काम पर आने के लिए निकला था। एनएच-152 डी ओवरब्रिज के समीप एक कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि राहुल को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पीजीआई में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने सौरभ के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।