फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jewelry and cash worth lakhs of rupees stolen from three houses in village Umarwas

गांव उमरवास में तीन मकानों से लाखों रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs of rupees stolen from three houses in village Umarwas
गांव उमरवास में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा(चरखी दादरी)। गांव उमरवास में सोमवार रात चोरों ने तीन मकानों से लाखों रुपये कीमत के आभूषण व एक लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बाढड़ा पुलिस, सीआईए व फोरेेंसिक विभाग की टीमों ने मौका का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

1. गांव उमरवास निवासी पूजा पत्नी संजय कुमार ने बताया कि वह बच्चों के साथ अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मौका देखकर दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा। उसके बाद वहां से सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, चेन, सिक्के व नौ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

2. वहीं, ओमप्रकाश ने बताया कि उसके मकान से चोर सोने की एक चेन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के 23 सिक्के, चांदी की मूर्ति, एक जोड़ी पाजेब, दो तोला सोना व करीब 20 हजार रुपये नकद सहित 500 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. वहीं 200 मीटर दूरी पर स्थित चोर राकेश पुत्र रामकिशन के मकान में घुसे। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। जब उन्होंने सामान चेक किया तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा मिला और उसमें से सोने की चेन, सोने का हार, कड़ा, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पाजेब, चांदी के सिक्के, चांदी के कडूले, करीब 10 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी व सरसों की फसल बेचकर लाई गए 50 हजार रुपये चोरी मिले।
गांव में तीन जगह पर चोरी की सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चंद्रशेखर, सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह व फोरेंसिक विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट् लिए। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए। अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई संदीप ने बताया कि सीआईए व फोरेेंसिक विभाग की टीमों ने मौका का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

क्षेत्र में चार माह में चोरी की 6 वारदात हो चुकी
उपमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले गांव चांदवास में भी दो घरों में लाखों रुपये के सामान व नकदी चोरी हुई थी, जिसका अभी तक पता नहीं लगा है। इसके अलावा गांव कुब्जानगर में भी चोरी हुई थी। वहीं गांव दगड़ौली में भी दो मकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। बाढड़ा कस्बा में भी एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी। वहीं गांव कारी मेला में दुकान व गांव हड़ौदी में मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। ग्रामीण युरेश, विनोद मांढ़ी, सुधीर चांदवास, सत्यवान आदि ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में भय बना हुआ है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए इनको रोकने के प्रयास करने चाहिए। उमरवास गांव के पूर्व सरपंच विजय ने कहा कि गांव में एक ही रात में तीन चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। गांव के अधिकतर लोगों ने खेतों में ही मकान बना रखे हैं। ऐसे में इस तरह की वारदात क्षेत्र में भय को बढ़ावा दे रही है। पुलिस को अपराध पर नकेल कसनी चाहिए।

चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।

चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed