फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Janta College students dominate university merit list; 361 secure a spot

Charkhi Dadri News: विश्वविद्यालय की मेरिट में जनता कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा, 361 ने बनाई जगह

Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Janta College students dominate university merit list; 361 secure a spot
चरखी दादरी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के दिसंबर-2025 और मई-2026 सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों परीक्षाओं स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के करीब 361 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया। दिसंबर-2025 में 177 और मई-2026 में 184 विद्यार्थी मेरिट में रहे।
विज्ञापन

दिसंबर-2025 के स्नातक परिणाम में बीएससी एक्चुरियल साइंस के प्रथम सेमेस्टर में सपना प्रथम, साक्षी द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। तृतीय सेमेस्टर में गरिमा प्रथम, दर्शन सिंह व अभिषेक संयुक्त द्वितीय और बीएससी फिजिकल साइंस की तनीषा तृतीय रहीं। पंचम सेमेस्टर में बीए की गरिमा प्रथम और बीएससी कंप्यूटर साइंस की हर्षिता द्वितीय रहीं। इन कक्षाओं के कुल 68 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर में एमए राजनीति विज्ञान की कीर्ति, अंशु और अंजलि ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए। एमए इतिहास में कई विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थानों पर जगह बनाई। एमए अंग्रेजी में प्रशांत किलावट और एमएससी गणित में सुधीर व दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातकोत्तर के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में कुल 109 विद्यार्थी मेरिट सूची में रहे। मई-2026 में बीएससी एक्चुरियल साइंस के द्वितीय सेमेस्टर में सपना प्रथम, साक्षी द्वितीय और साना पूनिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सेमेस्टर में आयुष कुमार सिंह व गरिमा संयुक्त प्रथम, बीए की दीपिका व नितेश संयुक्त द्वितीय रहे। इस सेमेस्टर में सर्वाधिक 40 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हुए। बीएससी मेडिकल के छठे सेमेस्टर में प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में एमए राजनीति विज्ञान की कीर्ति प्रथम, एमए अंग्रेजी के प्रशांत व एमएससी गणित की सुषमा द्वितीय तथा एमए हिंदी की मोनिका व एमएससी भूगोल की ज्योति तृतीय रहीं।

इस सेमेस्टर में 68 विद्यार्थी मेरिट में रहे। चौथे सेमेस्टर में एमएससी भूगोल की मनीषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, महासचिव राधेश्याम ऐरन, उपाध्यक्ष अशोक गोयल और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में शीघ्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. जयवीर सिंह ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और स्टाफ के समर्पित शिक्षण को दिया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed