फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Janta College Principal Dr. Yashveer Singh became the President of Haryana History Congress

जनता कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह बने हरियाणा इतिहास कांग्रेस के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Janta College Principal Dr. Yashveer Singh became the President of Haryana History Congress
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह को हरियाणा इतिहास कांग्रेस का सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हरियाणा इतिहास कांग्रेस की आम सभा की बैठक में निर्वाचन अधिकारी वैश्य महाविद्यालय भिवानी के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
उल्लेखनीय है कि 2015 में हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए हरियाणा इतिहास कांग्रेस नामक संस्था का गठन किया गया था। डॉ. यशवीर सिंह को इसका प्रथम अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। रिटर्निंग अधिकारी प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि हाल में चुनाव में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. सज्जन कुमार को इस संस्था का महासचिव, करनाल के डॉ. महेंद्र सिंह बागी को उपाध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय अंबाला के डॉ. अतुल यादव को सहसचिव, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी के अनिल कुमार को संस्था का वित्त सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि यह संस्था अपने गठन से लेकर अब तक हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न अनछुए पहलुओं पर शोध पत्र आमंत्रित करती है। अधिवेशनों के माध्यम से उन पत्रों को प्रोसीडिंग्स के रूप में प्रकाशित भी कर रही है। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में आम आदमी को जागृत करने एवं उसके संरक्षण के लिए भी यह संस्था प्रयासरत है। देश के विभिन्न भागों में स्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रसिद्ध इतिहास कार इस संस्था से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed