फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   jam for transformer

Charkhi Dadri News: ट्रांसफॉर्मर के लिए लोहारू रोड पर लगाया जाम

Sun, 18 Aug 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
jam for transformer
30 मिनट तक शहर के लोहारू रोड पर बाधित रही यातायात व्यवस्था, बिजली निगम अधिकारियों ने नए ट्रांसफॉर्मर का वीडियो व फोटो दिखाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शुक्रवार रात 11 बजे से गुल बिजली आपूर्ति रविवार शाम पांच बजे तक भी बहाल न होने पर वार्ड-17 के लोगों ने शहर के लोहारू रोड पर जाम लगा दिया। वार्डवासियों का आरोप है कि दो दिन पहले जले ट्रांसफाॅर्मर को बिजली निगम ने नहीं बदला है। इसके चलते वार्ड के 80 घरों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर 30 मिनट बाद जाम खुलवाया।
वार्ड-17 के पार्षद सुधीर स्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वार्ड में रखा ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। इस ट्रांसफाॅर्मर से करीब 80 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से इन घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। यह करीब 42 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। इससे खफा वार्ड के लोग सोमवार शाम करीब पांच बजे वार्ड में एकत्र हुए और इसके बाद लोहारू रोड पर पीएनबी के सामने पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े पांच बजे वार्ड के करीब 100 लोगों ने अवरोधक डालकर रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाने से एसआई भीम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और लोगों से जाम लगाने का कारण पूछा। इस पर वार्डवासियों ने दो दिन से घरों में बिजली आपूर्ति न होने की बात कही। वार्डवासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और इसके बाद निगम की टीम वहां पहुंची। अधिकारियों का ओर से रविवार रात तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन देर तीस मिनट बाद शाम छह बजे जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें
लोहारू रोड शहर का मुख्यमार्ग है। इससे प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। रविवार शाम करीब 30 मिनट तक रोड जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। वहीं, जाम खुलवाने के बाद पुलिस टीम यातायात व्यवस्था बहाल करवाकर लौटी।

- गाड़ी में रखे ट्रांसफाॅर्मर का वीडियो दिखाया तो हुआ विश्वास
मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने आक्रोशित लोगों को रविवार रात तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए रोड जाम खोलने की मांग की। इस पर वार्डवासियों ने कहा कि उन्हें सबूत दिखाकर यकीन दिलाया जाए कि रात तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद टीम सदस्यों ने उन्हें गाड़ी में रखे ट्रांसफॉर्मर का फोटो व वीडियो दिखाया। इसके बाद लोग जाम खोलने को तैयार हुए।


लोगों का आरोप : अवगत करवाने के बाद भी नहीं लिया संज्ञान
वार्ड-17 निवासी कांता देवी, सावित्री, सुनीता, सुरेश, पवन आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में दो दिन से बिजली गुल है। निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया। इसके चलते मजबूर होकर उन्हें रोड जाम करना पड़ा।

वर्सन:
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बिजली निगम के अधिकारियों ने तुंरत मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कर जाम खुलवा दिया।
-भीम सिंह, एसआई, सिटी पुलिस थाना

फोटो 41
जाम खोलने के लिए वार्डवासियों को समझाते एसआई भीम सिंह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed