{"_id":"668f119bdea88a33e80886c4","slug":"jam-for-arresting-murder-accuse-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120248-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने एनएच 334-बी पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने एनएच 334-बी पर लगाया जाम
Thu, 11 Jul 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
एनएच 334-बी पर जाम लगाए हुए मृतक आकाश के परिजन और वार्ड-11 के लोग। संवाद
आशु हत्याकांड : फरीदाबाद बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आए वाल्मीकि बस्ती के युवक की मंगलवार को की गई थी हत्या
बुधवार दोपहर एक से डेढ़ बजे तक परिजनों और लोगों ने गैस एजेंसी गोदाम के सामने लगाया जाम
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया शव का पोस्टमार्टम, डीएसपी से गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले आकाश उर्फ आशु हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने बुधवार की दोपहर एनएच 334-बी (पिलानी-दिल्ली मुख्यमार्ग) पर जाम लगा दिया। परिजन और लोग आधे घंटे तक सड़क पर डटे रहे। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार और डीएसपी सुभाषचंद्र ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
बता दें कि वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला आशु सात जुलाई को फरीदाबाद बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार को उसका शव महेंद्रगढ़ रोड क्षेत्र में बांस फैक्टरी के पास एक भूखंड की झाड़ियों से बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मंगलवार रात सवा आठ बजे शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। बुधवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर चिकित्सकों के बोर्ड से आशु का पोस्टमार्टम कराया गया।
आशु के पिता प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उसके बेटे को गामड़ी निवासी अंकित उर्फ एफडी घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद शाम छह बजे उन्हें सूचना मिली कि आशु का शव बांस फैक्टरी के पास एक भूखंड में पड़ा है। प्रदीप ने बताया कि उसे संदेह है कि उसके बेटे आकाश की हत्या अंकित उर्फ एफडी और उसके साथियों ने की है। पुलिस ने प्रदीप के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम से पहले रोड किया जाम
आकाश के परिजनों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोपहर एक बजे गैस एजेंसी गोदाम के समक्ष एनएच-334 बी पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही आक्रोशित लोगों ने जाम खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मां बोली : पैसे लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था बड़ा बेटा
आकाश उर्फ आशु की मां बिंदु ने बताया कि उसका बेटा मंगलवार दोपहर घर से रुपये लेकर आने की बात कहकर निकला था। घर से जाने के बाद उसने फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह गामड़ी स्थित ऑफिस में है। अभी उसे रुपये नहीं मिले हैं। रुपये मिलते ही वह घर आ जाएगा। बिंदु ने बताया कि इसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव घर पहुंचा।
फुटेज में आशु के साथ नजर आया एक युवक
हत्याकांड के बाद से ही पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। हत्याकांड से जुड़े सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी भी खंगाला गया। इस दौरान एक फुटेज ऐसा मिला, जिसमें आकाश उर्फ आशु अंकित नामक युवक के साथ दिखाई दिया। यह फुटेज गामड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी का है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया। वहीं, संदेह के आधार पर पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ भी कर रही है।
आपसी कहासुनी में जा चुकी है दूसरी जान
दरअसल, दादरी शहर में युवाओं के गुटों के बीच झगड़े आम हैं। यह विवाद बढ़कर हत्या तक पहुंच चुका है। इससे पहले आपसी विवाद में 28 मई की रात शहर स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे दो युवकों पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इसमें एक की मौत हो गई थी। अब शहर में आशु के रूप में आपसी विवाद में दूसरी हत्या हुई है।
वर्सन:
पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है।
-सुभाषचंद्र, डीएसपी
फोटो 18
सीसीटीवी फुटेज, जिसमें आकाश उर्फ आशु अंकित के साथ है। स्रोत : सीसीटीवी
फोटो 19
एनएच 334-बी पर जाम लगाए आकाश के परिजन और वार्ड-11 के लोग। संवाद
फोटो 20
जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त करते डीएसपी सुभाषचंद्र। संवाद
फोटो 21
आकाश उर्फ आशु (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
फोटो 33
एनएच 334-बी पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद