{"_id":"657ca8be70132e719f0bd827","slug":"it-is-the-right-of-every-eligible-citizen-to-get-the-benefits-of-the-schemes-bakshiram-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10694-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ मिलना प्रत्येक पात्र नागरिक का हक : बक्शीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ मिलना प्रत्येक पात्र नागरिक का हक : बक्शीराम
Sat, 16 Dec 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाते लोग।
चरखी दादरी। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना प्रत्येक पात्र व्यक्ति को हक है और सरकार की ओर से ऐसे सभी नागरिकों को उनके अधिकार और हक प्रदान करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। विकसित भारत यात्रा के तहत रोजगार्डन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने ये बात कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से पात्र नागरिकों को लाभ देने के लिए ही योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसे में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का हक है कि उसे योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। अभी तक यात्रा द्वारा जिला के आधे से भी ज्यादा गांवों को कवर किया जा चुका है।
एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के रोज गार्डन व तिकोना पार्क समेत घिकाड़ा, साहुवास, दाडी छिल्लर, दूधवा, कारीदास व कारी धारणी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम नवीन कुमार, ओमबीर महराणा, राजेश बंटी आदि ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई और विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर धरती कहे पुकार के नाटक और माटी करे पुकार गीत की प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन
- 26 जनवरी को होगा समापन
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला में अब अपने अंतिम चरण में है। गत 30 नवंबर से शुरू हुई इस यात्रा को आगामी 26 जनवरी तक जिला के प्रत्येक गांव में ले जाया जाएगा और वहां पर सरकार व प्रशासन के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी पात्र नागरिक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर आवेदन कर सकता है और अगर किसी लाभार्थी को किसी गलती के कारण लाभ मिलने में परेशानी आ रही है तो उस गलती को ठीक करवाने के लिए भी मौके पर ही आवेदन किया जा सकता है।
फोटो 12
रोज गार्डन में योजना के पात्र को सम्मानित करते नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार व अन्य। संवाद
फोटो 13
शहर में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाते लोग। संवाद