फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   It is mandatory to install CCTV in jewelery shop

Charkhi Dadri News: प्रत्येक बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी लगवाना अनिवार्य

Tue, 12 Mar 2024 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:15 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to install CCTV in jewelery shop
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने सोमवार को लघु सचिवालय में विभिन्न एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप पर सीसीटीवी लगवाने अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी सभी गाइडलाइन का पूर्णतया पालन किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी बैंक शाखा के प्रबंधकों, पेट्रोल पंप संचालकों व ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने सभी से प्रतिष्ठानों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी से संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और डीवीआर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड्स का सत्यापन जरूर कराएं। यह भी सुनिश्चित करें कि गार्ड शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि बैंक में सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सेंटर लॉक लगाने के साथ थाना व चौकी प्रभारी का फोन नंबर सूचना पटल पर लिखा हो। रोजाना होने वाले नकदी संचालन के समय में फेरबदल करते रहें ताकि किसी भी प्रकार की लूटपाट की साजिश को नाकाम किया जा सके। किसी भी बैंक शाखा अथवा एटीएम के साथ में यदि कोई खाली प्लाॅट या जगह है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 90 दिन का हो सीसीटीवी का बैकअप
पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप व ज्वेलरी शॉप संचालकों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगवाएं। सीसीटीवी फुटेज स्टोरेज क्षमता कम से कम 90 दिन की होना चाहिए। समय-समय पर सीसीटीवी की जांच करते रहे और अगर कोई कैमरा खराब हो तो उसे तत्काल बदलवा लें। बैठक में पेट्रोल पंप व ज्वेलरी शॉप संचालकों ने कहा कि उनके आर्म्स लाइसेंस बनवाए जाएं। इस पर एसपी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed