फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ishant Singh brought glory to the country by defeating the sea waves and swimming from London to France

Charkhi Dadri News: ईशांत सिंह ने समुद्री लहरों को मात देकर लंदन से फ्रांस तक तैरकर देश का नाम किया रोशन

Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ishant Singh brought glory to the country by defeating the sea waves and swimming from London to France
चरखी दादरी। गांव मानकावास के 17 वर्षीय तैराक ईशांत सिंह ने समुद्र की लहरों और खतरों को पार करते हुए लंदन से फ्रांस तक करीब 47 किलोमीटर की दूरी तैरकर बुधवार रात एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।
विज्ञापन

ये यात्रा लंदन से मंगलवार को शुरू हुई थी। इस दौरान वहां का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पहला पदक दिलाने वाले अर्जुन अवाॅर्डी तैराकी टीम के ग्रुप लीडर, प्रशांत करमाकर ने इस शानदार सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईशांत सिंह ने ठंडे और खारे पानी, तेज हवाओं व ज्वार की धाराओं को मात देते हुए समुद्री मार्ग से लंदन से फ्रांस तक की 47 किलोमीटर लंबी दूरी तैरकर पार की। यह हमारे लिए गर्व की बात है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन

ईशांत के पिता जोगेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले भी ईशांत ने अप्रैल माह में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित प्रसिद्ध रामसेतु को तैरकर स्पर्श किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका बेटा आने वाले समय में और भी प्रयास करेगा और देश का नाम और रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशांत की सफलता को आसान नहीं कहा जा सकता। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही अभियान काफी कठिन थे, क्योंकि खारे पानी में समुद्र के जीव-जंतुओं की भी भरमार होती है। इस चुनौतीपूर्ण अभियान की निगरानी नौसेना और वायुसेना के जहाजों द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed