फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   invalid weapon suppliar arrested

Charkhi Dadri News: पवन बौंदिया को अवैध हथियार देने वालों को सीआईए ने दबोचा

Thu, 10 Jul 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
invalid weapon suppliar arrested
- कई मामलों में फरार चल रहे पवन बौंदिया से बरामद हुई थी रिवॉल्वर व 14 कारतूस, चमारिया गांव का रहने वाला है हथियार सप्लायर संजय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने युवक से अवैध रिवाल्वर और कारतूस बरामदगी मामले में हथियार सप्लायर को दबोचा है। आरोपी संजय चमारिया गांव का है। वह रोहतक की तेज कॉलोनी में रहता है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सीआईए टीम अनाज मंडी के पास मुस्तैद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि काली कार में पवन उर्फ बौंदिया अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है। वह कई मुकदमों में फरार चल रहा है। पहले भी उसके खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए समसपुर की तरफ से दादरी शहर में आएगा। अगर नाकेबंदी की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू आ सकता है।
विज्ञापन

एएसआई दिलबाग ने अपनी टीम को सूचना से अवगत करवाया और सूचना के मुताबिक नेशनल हाईवे-152-डी पुल के नीचे नाकेबंदी कर दी। काली कार में सवार पवन बौंदिया के पास लोड रिवाॅल्वर मिला, जिसमें 6 कारतूस पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 8 कारतूस आरोपी की जेब से बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने बताया कि अवैध हथियार उसने चमारिया निवासी संजय से लिए हैं। उसके खुलासे के आधार पर सप्लायर की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed