फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Interrogation of the woman accused of defrauding Rs 32 lakh

Charkhi Dadri News: 32 लाख रुपये ठगने की आरोपी महिला से पूछताछ

Sun, 01 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of the woman accused of defrauding Rs 32 lakh
चरखी दादरी। सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से 32 लाख रुपये ठगने के मामले की आरोपी महिला को दादरी पुलिस ने जांच में शामिल कर पूछताछ की। राजस्थान के जिला चूरू की निवासी आरोपी पूजा सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत ले चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गांव मांढी पिरानू निवासी सोनू ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि राजस्थान निवासी आरोपी रविश की उनके गांव में रिश्तेदारी है। इसलिए वह उनके गांव में आता-जाता रहता है। इसी दौरान उसने सोनू को सिंगापुर में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद रविश ने दो युवकों से 10-10 लाख और तीसरे युवक से 12 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बाद में शिकायतकर्ता को सिंगापुर भेज दिया और वहां पर आपराधिक व्यक्तियों से मुलाकात करवाई। उक्त लोगों ने उनके गिरोह में काम न करने पर प्रताड़ना की चेतावनी देकर उनके पासपोर्ट भी छीन लिए। वह मुश्किल से घर लाैटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed