{"_id":"6aa19b2ea3cce41df6090c5a","slug":"internships-equip-students-with-practical-knowledge-skill-development-and-employability-suresh-kumar-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-160119-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर्नशिप विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी क्षमता प्रदान करती है: सुरेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर्नशिप विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी क्षमता प्रदान करती है: सुरेश कुमार
Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
जनता पीजी कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी।
चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था।
आयोजन सचिव और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार ने इंटर्नशिप सेल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, इंटर्नशिप विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण और अनिवार्य हिस्सा है। यह चार क्रेडिट की गतिविधि है। इसमें करीब चार से छह सप्ताह अथवा 120 घंटे का व्यावहारिक अनुभव शामिल होता है। विद्यार्थी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि छात्र शोध संस्थानों, उद्योगों, सरकारी विभागों और गैर-सरकारी संगठनों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, कार्य-अनुभव और कौशल विकास में मदद मिलती है। साथ ही, यह रोजगारोन्मुखी क्षमताएं विकसित करने में भी सहायक है।
प्राचार्य ने किया संबोधित
प्राचार्य जयवीर सिंह ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली और सुविधाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जयवीर सिंह ने छात्रों से महाविद्यालय की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने पर भी जोर दिया। प्राचार्य ने यह भी बताया कि महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन और कौशल निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विभिन्न सुविधाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुस्तकालय, समय-सारणी, एनएसएस, एचकेसीएल और एनसीसी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न गतिविधियों से भी परिचित कराया गया। संबंधित प्राध्यापकों ने इनके उद्देश्य, उपयोगिता और सहभागिता की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर नीरज गर्ग, मनजीत मान, विपिन पाल, बबीता, पूनम, ममता, रोशन लाल, हेमलता, भारती सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।