{"_id":"67f428dbc1b74bd96b06d9eb","slug":"instead-of-all-working-days-now-samadhan-camp-will-be-held-two-days-a-week-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134799-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सभी कार्यदिवस की बजाय अब सप्ताह में दो दिन लगेगा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सभी कार्यदिवस की बजाय अब सप्ताह में दो दिन लगेगा समाधान शिविर
Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनते नगराधीश जितेंद्र कुमार।
चरखी दादरी। समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर के शेड्यूल में अब बदलाव हुआ है। सभी कार्यदिवस के बजाय सरकार ने अब सप्ताह में दो दिन ही समाधान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। हालांकि यह पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ यह शिविर आज सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित की गई है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर भी प्रत्येक हफ्ते समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।