फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Install solar panels and reduce bill expenses

Charkhi Dadri News: सोलर पैनल लगवा बिल का खर्च करें कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Install solar panels and reduce bill expenses
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ आयोजित बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ उठाते हुए अंत्योदय परिवार अपने घर को आसानी से रोशन कर सकते हैं। अंत्योदय एवं अन्य कैटेगरी के परिवारों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए। उपायुक्त ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक गांव को सौर ऊर्जा से सुसज्जित किया जाएगा। गांवों में हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को पहुंचाना है। ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अधिक आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना है। इस योजना का उद्देश्य सभी घरों में सौर-आधारित घरेलू प्रकाश व्यवस्था, गांव में सौर-आधारित जल प्रणाली, कृषि प्रयोजनों के लिए सौर पंप और सौर स्ट्रीट लाइट की स्थापना जैसी तकनीकों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से सामान्य कैटेगरी के उपभोक्ताओं को एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ ही सरकार ने भी अपने बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है।

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत विशेष तौर पर गरीब एवं अंत्योदय परिवारों को शामिल किया गया, जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये तक की आय वाले और 3 लाख रुपये तक की आय वाले उपभोक्ता शामिल हैं। इसके साथ ही इन उपभोक्ताओं के मकान का स्वीकृत लोड केवल दो किलोवाट तक का ही होना आवश्यक है, जिसमें सालभर में केवल 2400 यूनिट तक ही बिजली खपत होनी चाहिए। मंगलवार को आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी, एसई बिजेंद्र लांबा, एलडीएम राजवर्धन, पीओ एनआरई सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed