फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Inspire youth to vote, organize camps in schools and colleges: Jagdeep Singh

युवाओं को वोट बनवाने के लिए करें प्रेरित, स्कूल व कॉलेजों में लगाएं कैंप: जगदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inspire youth to vote, organize camps in schools and colleges: Jagdeep Singh
लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों की बैठक लेते मंडल आयुक्त जगदीप सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोहतक मंडल आयुक्त जगदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूल व कॉलेजों में शिविर आयोजित किए जाए। मंडलायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त प्रीति भी उपस्थित रही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 8 दिसंबर तक मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत आगामी एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करें। मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर बूथ स्तर अधिकारियों की बैठके लें। गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को विशेष तिथि 3 व 4 दिसंबर को मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां जमा करवाने के लिए भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नये वोट बनवाने के साथ-साथ मतदाता सूचियों से मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और मतदाता सूचियों में शुद्धिकरण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन विभाग के तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों की प्रतियां उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे भी पात्र युवाओं को नये वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें और प्रत्येक बूथ पर अपना एक बूथ लेवल असिस्टेंट नियुक्त कर चुनाव कार्यालय में सूची जरूर भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त को दिए मिड-डे मील पर ध्यान देने के निर्देश
मंडलायुक्त ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड डे मील में बनने वाले खाने पर विशेष ध्यान दिया जाए और समय-समय पर खाने के सैंपल भी लिए जाएं ताकि बच्चों को पौष्टिक खाना मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल व कॉलेजों में मेडिकल कैंप जरूर लगाए जाएं ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके।
मतदान पहचान पत्र को जोड़ा जा रहा है आधार कार्ड से
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा और अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित रहे पात्र व्यक्ति संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर फार्म नंबर 6 भरकर आवेदन कर सकते है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बाढड़ा के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, चुनाव तहसीलदार सतबीर लांबा, जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, सत्यवर्त सांगवान, अजीत फौगाट, ओमप्रकाश, ऋषिपाल उमरवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed