फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Injured person dies in road accident

सड़क हादसें में घायल हुए व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies in road accident
बौंदकलां। गांव सांवड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव कलियाणा निवासी प्रताप (30) के रूप में हुई है। मृतक के भाई मंगल के बयान पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर धारा 279, 304 ए व 337 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कलियाणा निवासी मंगल ने बताया कि वो दो भाई थे। उसका बड़ा भाई प्रताप राज मिस्त्री था। गत 29 सितंबर को उसका भाई बाइक पर अपने गांव आ रहा था। जब वह सांवड़ गांव के समीप पहुंचा तो सामने से बाइक सवार ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed