फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Injured person dies in road accident

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies in road accident
चरखी दादरी। सड़क हादसे में घायल हुए हड़ोदी निवासी एक युवक की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हड़ौदी निवासी मृतक पवन के भाई राकेश ने बताया कि उसका परिवार गांव से दूर खेत में मकान बनाकर रहता है। गत 17 अप्रैल को उसका भाई राकेश बाइक पर घर से गांव में जा रहा था। तभी घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका भाई बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पवन को भिवानी एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed