फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Information about fundamental rights and government schemes given to workers

Charkhi Dadri News: श्रमिकों को दी मौलिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Information about fundamental rights and government schemes given to workers
सांवड़ राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम।
बौंदकलां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं न्यायाधीश नरेश कुमार के निर्देशानुसार सांवड़ गांव में कानूनी सहायता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला के मार्गदर्शन में टीम ने विविध जानकारियां दीं। ग्रामीणों को बाल मजदूरी न करवाने और मजदूर श्रेणी के अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा और रामभगत शर्मा ने ईंट-भट्ठा, भवन निर्माण और सड़क निर्माण में कार्यरत मजदूरों को उनके मौलिक अधिकारों एवं भवन निर्माण कामगार योजनाओं के लाभों की जानकारी दी। मजदूरों को समझाया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्राधिकरण किस प्रकार सहायता प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और उनके मौलिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, महिला घरेलू हिंसा से बचाव, और राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन में वीरेंद्र सिंह सैनी, सरोज, बाला, प्रियंका, कांता, गीता, वेदवती, हेमलता व ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed