फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Information about beneficial schemes will be provided to street vendors and handicraftsmen

Charkhi Dadri News: रेहड़ी संचालक, हस्त कलाकारों को दी जाएगी लाभकारी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Information about beneficial schemes will be provided to street vendors and handicraftsmen
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय।
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में 28 नवंबर से स्वनिधि पखवाड़े की शुरुआत की जाएगी। इसमें रेहड़ी संचालक और हस्त कारीगर भाग ले सकेंगे। इसके तहत उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रहीं और विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यकारी अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह पखवाड़ा 28 व 29 नवंबर को तक नगर परिषद में आयोजित किया जाएगा। इसका समय सुबह 11 से सायं 5 बजे तक रहेगा। इसमें शहर के रेहड़ी संचालक, मजदूर, बुटीक, कचरा उठानकर्मी, धोबी, लोहार व अन्य लघु उद्योग संचालक पखवाड़े का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत इच्छुक व्यक्तियों को 10 हजार, 20 हजार व 50 हजार रुपये का लोन बिना किसी ब्याज के ले सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही पखवाड़े के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी जानकारी दी जाएगी और उन्हें लघु उद्योग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कारीगरों को बिना ब्याज के लोन देकर आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इससे हस्त कारीगर अपनी कला के माध्यम से स्वरोजगार कर सकते हैं और लोन की राशि से अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं। फिलहाल बैंकों में प्रतिदिन स्वनिधि पखवाड़े के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कीमों का उठा सकते हैं लाभ...

- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।



- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।

- प्रधानमंत्री जनधन बीमा योजना।



- प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना।

- एक देश, एक राशन कार्ड योजना।

- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा बीमा योजना।
- प्रधानमंत्री मानधन योजना।

- मजदूर कॉपी योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed