{"_id":"69e666afcb086b83dd00ea3f","slug":"information-about-banking-sector-given-to-girl-students-in-employment-fair-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154149-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोजगार मेले में छात्राओं को दी बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोजगार मेले में छात्राओं को दी बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी
Mon, 20 Apr 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में सोमवार को छात्राओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनआईआईटी के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। मेले का संचालन एनआईआईटी के मैनेजर रजत ने किया। छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत साक्षात्कार लिए गए।
रजत ने छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में शुरुआती वेतन के साथ-साथ पदोन्नति की स्पष्ट संभावनाएं रहती हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और विभिन्न प्रकार के अवकाश की सुविधाएं भी दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि विवाह के अवसर पर 20 दिन का अवकाश, डिलीवरी के समय 6 माह का मातृत्व अवकाश और बच्चे की देखभाल के लिए अतिरिक्त 3 माह का अवकाश दिया जाता है। मेले के अंत में योग्य छात्राओं का चयन अगले चरण के लिए किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या स्नेहलता ने भी कार्यक्रम का निरीक्षण किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समिति सदस्य मोनिका, अनूप शर्मा, प्रोमिला, डॉ. विनय और सुमन सहित अन्य अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा।