{"_id":"682a35e979053f61fe05df9f","slug":"inelo-aill-protest-for-people-matters-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137196-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी और किसानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी इनेलो : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी और किसानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी इनेलो : विजय
Mon, 19 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। प्रदेश की जनता बिजली-पानी और किसान नहरी पानी के लिए परेशान हैं। सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो सड़क पर उतरकर सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी। जिले की मंडियों में देरी से गेहूं व सरसों खरीद हुई है। इससे मजबूरीवश किसानों को औने-पौने दामों में अपना अनाज बेचना पड़ा। ये बातें इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंचगांवां ने क्षेत्र में किसानों से मुलाकात करते हुए कहीं।
विजय कहा कि बाढड़ा उपमंडल की कई बेटियोंं ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसान की आय दोगुनी व आत्मनिर्भर बनाने का राग अलाप रही है, वहीं, दूसरी तरफ खाद, बीज, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने में कोताही बरती जा रही है।