{"_id":"64c014fb976beadbf5028b54","slug":"independence-day-celebrations-will-be-grand-this-time-national-flags-will-be-hoisted-all-over-the-city-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-3541-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इस बार भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पूरे शहर में लगाए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इस बार भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पूरे शहर में लगाए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज
Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी।
चरखी दादरी। शहर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में 15 अगस्त को मनाया जाने वाले जिलास्तरीय 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार भव्य होगा। समारोह स्थल एवं शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगे लगाकर शहर को सजाया जाएगा। इस बार आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले आम नागरिकों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह को समारोह का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं जैसे राजकीय एवं गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति, लोक संस्कृति तथा सामाजिक विषयों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करें। जिला शिक्षा अधिकारी को टीमों की सूची बनाने के निर्देश दिए। इस दिन नगर में मुख्य स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए जाएं। चरखी दादरी नगर परिषद, मार्केट कमेटी, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग व पशुपालन विभाग को द्वार बनाने तथा समारोह स्थल व शहर को सुंदर बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ झंडे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस के जवान, महिला पुलिस, एनसीसी कैडेट व एनएसएस सहित स्काउट दल शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अभी से अभ्यास शुरू कर दें। रिहर्सल व समारोह के दिन प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए मैदान पर पौष्टिक अल्पाहार का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा जिले के वीर सेनानी एवं वीरांगनाओं के लिए मंच पर बैठने का उचित प्रबंध किया जाए। स्टेडियम परिसर में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी रहेंगी। स्वास्थय विभाग, रोडवेज, जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग, वन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वे बेहतरीन तैयारी करें।
विज्ञापन
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग से करना होगा संपर्क
उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित स्थान व समय पर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बिजली निगम समारोह के दौरान व अंतिम पूर्वाभ्यास के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समारोह स्थल पर पानी के कैंपर रखवाना सुनिश्चित करेंगे और मुख्य अतिथि के लिए व आम नागरिकों के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व नागरिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संबंधित विभाग 10 अगस्त से पहले उनके नाम नगराधीश कार्यालय में भेजें। आम नागरिक उनके द्वारा जिस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है संबंधित विभाग के माध्यम से अपना नाम भिजवाएं।
- बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।