फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Independence Day Celebrations: Eight teams selected for cultural presentations

स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए आठ टीमों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Independence Day Celebrations: Eight teams selected for cultural presentations
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में दी जाने वालीं प्रस्तुतियों के लिए आठ टीमों का चयन किया। इसके साथ ही नगराधीश अमित मान ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को होने वाले पूर्वाभ्यास की सभी व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देशों पर एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रदर्शन, छात्र संख्या, विषय सहित अन्य मापदंडों के आधार पर आठ टीमों का चयन किया है, जो 13 अगस्त को बलिदान स्मारक स्टेडियम में अंतिम पूर्वाभ्यास पर प्रस्तुति देंगी। इनमें शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांजरवास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांजरवास, परसराम हेतराम स्कूल दादरी, वैश्य स्कूल दादरी और एपीजे स्कूल चरखी दादरी की टीमें शामिल हैं। पूर्वाभ्यास पर प्रस्तुति के आधार पर इन टीमों में से अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए बरती जाएं सावधानियां
नगराधीश अमित मान ने कहा कि सभी संबंधित विभाग स्वतंत्रता दिवस को लेकर उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता के साथ निभाएं और अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त से पहले ही सभी तैयारियां कर ली जाएं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी सावधानियां भी बरती जाएं। बिना मास्क के समारोह स्थल पर किसी को प्रवेश की अनुमति ना हो। कार्यक्रम में दौरान उचित दूरी का भी ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed