{"_id":"6480bedc471ba4ac1403fdc6","slug":"increase-income-by-planting-gardens-government-is-giving-up-to-70-percent-grant-adc-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1157-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग लगाकर बढ़ाएं आमदनी, सरकार दे रही 70 प्रतिशत तक अनुदान : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग लगाकर बढ़ाएं आमदनी, सरकार दे रही 70 प्रतिशत तक अनुदान : एडीसी
Wed, 07 Jun 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बागवानी को अपनाकर किसान अपनी अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित कर सकते हैं। बागवानी खेती का ऐसा तरीका है, जिसमें फसलों के साथ फलों के उत्पादन से भी आमदनी की जा सकती है। सरकार भी किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और बाग लगाने पर किसानों को 70 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो 30 जून तक जारी रहेगा। विभाग की ओर से जिले के कारी तोखा, कारी रूपा, कारी दास, कारी धारणी व कारी मोद व बास में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. अरुण शर्मा ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार जिला में किसानों को बाग लगाने पर 43 हजार रुपये प्रति एकड़ व सब्जी लगाने पर 15 हजार रुपये से साढ़े 25 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। विभाग की योजनाओं के तहत अमरूद, किन्नू व बेर के बाग, हाईब्रिड सब्जियों, सब्जी बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन व संरक्षित खेती पर अनुदान देने का प्रावधान है। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।