{"_id":"67b4323ffd519107c80aad76","slug":"income-tax-department-raids-offices-of-mining-businessman-brothers-in-dadri-21-member-team-arrives-from-delhi-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दादरी में खनन कारोबारी भाइयों के कार्यालयों में आयकर विभाग का छापा, दिल्ली से पहुंची 21 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दादरी में खनन कारोबारी भाइयों के कार्यालयों में आयकर विभाग का छापा, दिल्ली से पहुंची 21 सदस्यीय टीम
Tue, 18 Feb 2025 12:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:43 PM IST
सार
जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग टीम ने माइनिंग जोन स्थित उनके कार्यालय सील कर दिए और किसी को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दबिश किस कारण से दी गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
दादरी निवासी खनन कारोबारी भाइयों के कार्यालयों में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। दोपहर साढ़े 12 बजे तक टीम सदस्य अटेलाकलां माइनिंग जोन स्थित कार्यालय के अंदर जांच में जुटे हैं। हालांकि टीम सदस्यों ने मीडिया के समक्ष कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विकास जाखड़ की अगुवाई में 21 सदस्यीय टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ मंगलवार सुबह दादरी पहुंची। टीम शहर की एमसी कॉलोनी स्थित सोनू और मोनू पहल के आवास पर पहुंची। सोनू व मोनू पहल क्रशर ठेकेदार स्वर्गीय जगदीश पहल के बेटे हैं जिनकी घर के अंदर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
वहीं, जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग टीम ने माइनिंग जोन स्थित उनके कार्यालय सील कर दिए और किसी को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दबिश किस कारण से दी गई।
विज्ञापन