{"_id":"64c2c269f7e90157b10f6f44","slug":"incharge-of-rider-8-suspended-for-negligence-in-duty-4-policemen-line-spot-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3695-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ड्यूटी में कोताही बरतने पर राइडर-8 का इंचार्ज सस्पेंड, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ड्यूटी में कोताही बरतने पर राइडर-8 का इंचार्ज सस्पेंड, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को लघु सचिवालय में दिशा-निर्देश देतीं एसपी नितिका गहलोत।
चरखी दादरी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी नितिका गहलोत ने वीरवार को राइडर-8 के इंचार्ज को सस्पेंड और चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ट्रैफिक ड्यूटी से नदारद मिलने पर यह एक्शन लिया गया। गत पांच दिनों में एसपी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है और इससे पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को एसपी नितिका गहलोत ने लघु सचिवालय में राइडर्स पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारी अपने-अपने एरिया में 24 घंटे ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी करें और आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
एसपी ने कहा कि सभी बैंक व एटीएम पर लगातार गश्त करें। गश्त करते समय बाजार में रात को पुलिस सायरन (हूटर) का प्रयोग करें। नशा करने वाले व्यक्तियों को पकड़कर प्रबंधक थाना के हवाले करें। रात के समय आवारा किस्म के नौजवान युवकों को पकड़कर गहनता से पूछताछ करें और यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो तुरंत थाना प्रबंधक के हवाले करें।
विज्ञापन
इन पुलिस कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
एसपी ने वीरवार को राइडर-8 इंचार्ज सिपाही विकास को सस्पेंड कर दिया जबकि सिपाही मुकेश समेत एसपीओ चैनसुख, संजय और मांगेराम को लाइन हाजिर किया है। इससे पहले एसपी ने गत 22 जुलाई को बस स्टैंड चौकी के सभी आठ कर्मचारियों समेत चार अन्य पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया था।
सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को पहले समझाएं, फिर करें कार्रवाई
एसपी ने कहा कि सड़कों पर दोनों ओर वाहनों को खड़ा न करने के लिए चालकों को पहले समझाएं और फिर भी अगर वो नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाए। ऑटो वालों को समझाएं कि सवारियों को लेफ्ट साइड में उतारें और अचानक जगह-जगह पर ब्रेक न लगाएं। सड़क पर पीली पट्टी के अंदर वाहनों को न खड़ा होने दें।
ड्यूटी में कोताही बरतने पर राइडर-8 के इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है जबकि चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। राइडर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी