फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In view of elections, police and SSB took out flag march in three sections

Charkhi Dadri News: चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी ने तीन खंडों में निकाला फ्लैग मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
In view of elections, police and SSB took out flag march in three sections
फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान।
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जिला पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी ने शाम चार बजे झोझूकलां में थाना प्रबंधक एसआई राजकुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

दादरी शहर व थाना सदर के गांव भैरवी, खेड़ी बूरा, बरसाना होते हुए टीम थाना बाढ़डा के अटेला कलां, बिलावल, हडोदी, मांढी हरिया, बाढ़डा कस्बा, हंसवास खुर्द, चांदवास, बडेसरा में शांतिपूर्ण ढंग से फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से आपराधिक तत्वों की तुरंत जानकारी देने की अपील की। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें मतदाता पूरी निडरता के साथ स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला पुलिस शहर व गांव सभी में कड़ी नजर बनाए हुए है। खुफिया विभाग संदिग्ध किस्म के लोगों और सोशल मीडिया पर सतर्क है। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाना है। पुलिस मार्च के दौरान लोगों से बिना किसी डर के चुनाव प्रकिया में भाग का आह्वान किया है। उन्होंने कि मतदान के दौरान या पहले उन पर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का दबाव बनाता है तो वे तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में या डायल 112 पर दें। ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed