फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the third wave, the infection rate was 6.43 percent, the recovery rate was 92.49 percent

तीसरी लहर में 6.43 प्रतिशत रही संक्रमण दर, रिकवरी रेट ञ्च 92.49 प्रतिशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the third wave, the infection rate was 6.43 percent, the recovery rate was 92.49 percent
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर का असर जिले में अब कम होने लगा है। 28 दिसंबर से 15 फरवरी तक की समय अवधि की बात करें तो जिले में 2144 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और संक्रमण दर 6.43 प्रतिशत रही है। इनमें से 1983 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है और इसके चलते जिले का रिकवरी रेट 92.49 प्रतिशत चल रहा है। तीसरी लहर में जिले का डेथ रेट 0.18 प्रतिशत है जो पहली दो लहरों के मुकाबले कम है। तीसरी लहर में जिले के अंदर चार संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

तीसरी लहर के दौरान दादरी जिले में कोरोना केस मिलने की शुरुआत 28 दिसंबर से हुई थी। 28 दिसंबर तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5080 थी। इनमें से 139 की मौत हुई थी, जबकि 4940 ने कोरोना को मात दी थी। अब अगर 15 फरवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 7224 पहुंच चुकी है। वहीं, कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6923 हो गई है। इस समय अवधि में चार संक्रमितों की मौत हुई है। 28 दिसंबर से 15 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 33303 सैंपल लिए हैं। इस लिहाज से जिले में हर छठे सैंपल की रिपोर्ट तीसरी लहर के दौरान संक्रमित आई है।
विज्ञापन

अब अगर पिछले एक सप्ताह की बात करें तो कोरोना केस मिलने की दर काफी कम हुई है। अब औसतन 20 केस सामने आ रहे हैं जबकि दो सप्ताह पहले की अगर बात करें तो यह संख्या 50 से पार थी। वहीं, पिछले एक सप्ताह में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है और जिले की रिकवरी रेट संक्रमण दर से ऊपर चल रही है। यह स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और लोगों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति पर एक नजर
सैंपल लिए- 33303
संक्रमित केस- 2144
ठीक हुए- 1983
संक्रमण दर-6.43
रिकवरी रेट- 92.49
डेथ रेट-0.18
वर्जन:
कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है और जिले का रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। कोरोना के केस अब घटे हैं और इसके बावजूद सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है।

डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
बुधवार को 32 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में बुधवार को कोरोना के 32 नए केस सामने आए हैं जबकि 35 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7256 हो गई है। इनमें से 143 मरीजों की मौत हुई है जबकि 6958 स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 307 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed