फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the memory of immortal martyrs, 51 youths donated blood and earned great donation

अमर शहीदों की याद में 51 युवाओं ने रक्तदान कर कमाया महादान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
In the memory of immortal martyrs, 51 youths donated blood and earned great donation
गोपालवास में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रक्तदान महादान यह कहावत हमने कहीं न कहीं पढ़ी या सुनी होगी। इसी कहावत का सार्थक करते हुए 51 युवाओं ने शहीदी दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और शहीद भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लगाए शिविर में रक्तदान किया। बुधवार को गोपालवास के राजकीय स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में हांसी ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ। इसमें रक्तदान के लिए 70 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। मुख्य अतिथि ठेकेदार नरेश व दीपक कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और अमर शहीदों के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर शिविर की शुरुआत की। शिविर की अध्यक्षता क्लब प्रधान सुमित कुमार ने की। ठेकेदार नरेश ने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक स्वस्थ मनुष्य को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं, इससे नए रक्त का संचार होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। शिविर में सहभागिता निभाने पहुंचे युवाओं ने रक्तदान कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अंत में रक्तदाताओं को ब्लड बैंक टीम और अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में डॉ. रोशला, एमओ जगबीर, पवन और रामदास की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन में क्लब सदस्य सोमबीर, अशोक, सुमित, मनफूल, सोनू व प्रदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने दूसरी बार तो किसी ने 25वीं बार किया रक्तदान
मैं आज पांचवीं बार रक्तदान कर रहा हूं। पहले मेरे मन में रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां थीं, जो अब दूर हो गई है। मेरी युवाओं से अपील है कि रक्तदान जैसे कार्य में वो अवश्य भाग लें। - राजीव, रक्तदाता
मैंने करीब दो साल पहले ही रक्तदान करना शुरू किया है। आज पांचवीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान का अनुभव बेहद अच्छा है और इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। - रितेश, रक्तदाता
मैंने करीब दस माह पहले ही रक्तदान कर रहा हूं। आज तीसरी बार मैंने रक्तदान किया है। भविष्य में भी मेरा प्रयास रहेगा कि लगातार रक्तदान करता रहूं। रक्तदान के बाद काफी अच्छा महसूस होता है। - सुमित, रक्तदाता
रक्त का वैज्ञानिक भी विकल्प नहीं तलाश पाए हैं और युवा वर्ग को इस पुण्य कार्य में अवश्य भाग लेना चाहिए। मेरा भविष्य में नियमित रक्तदान करने का पूरा प्रयास रहेगा। रक्तदान को लेकर अवधारण बदल चुकी है। - जगबीर, रक्तदाता
मैं पिछले करीब पांच साल से नियमित रक्तदान कर रहा हूं और अब तक 22 बार रक्तदान कर चुका हूं। इस तरह के शिविर का युवाओं का फायदा उठाना चाहिए। रक्तदान के जरिये हम संकटग्रस्त व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। - अनिल, रक्तदाता

रक्तदान के शरीर और स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस शिविर में मैंने दूसरी बार रक्तदान किया है। शुरुआत में रक्तदान को लेकर मन में खौफ था, जो रक्तदान करने के बाद अपने आप ही दूर हो गया। - बिल्लू, रक्तदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed