फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the first meeting of Zilla Parishad, brainstorming on development works worth Rs 10 crore

Charkhi Dadri News: जिला परिषद की पहली बैठक में 10 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों पर हुआ मंथन

Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the first meeting of Zilla Parishad, brainstorming on development works worth Rs 10 crore
चरखी दादरी। दादरी जिला परिषद की पहली बैठक वीरवार को शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मंथन किया गया। बैठक में प्रत्येक जिला पार्षद से 13 लाख के कामों का ब्योरा मांगा गया। दस करोड़ के जिन विकास कार्यों पर मंथन हुआ है उनमें से करीब 8.60 करोड़ के विकास कार्य जिला खनन अधिकोष बजट के तहत करवाए जाने हैं। बैठक करीब दो घंटे चली।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे जिला परिषद प्रधान मनदीप डालावास, उपप्रधान रमेश कुमार के अलावा 9 और जिला पार्षद बैठक कक्ष में पहुंचे। जिला परिषद सीईओ एवं बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह के सभागार में पहुंचने के बाद बैठक शुरू की गई। बता दे कि हाल ही में दादरी जिला परिषद बनी है जबकि इससे पहले जिला पार्षद भिवानी बैठक में भाग लेते थे। सर्वप्रथम प्रधान मनदीप डालावास ने बैठक का एजेंडा और बजट की स्थिति सभी जिला पार्षदों के समक्ष रखी और उनसे विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इसके बाद एक-एक कर जिला पार्षदों ने अपने वार्ड के गांवों में बनी समस्याएं सभागार में मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखीं और इनका समाधान कराने की मांग की। हालांकि बैठक में पेयजल, बसों की कमी और जर्जर सड़कों का मुद्दा हावी रहा। प्रधान मनदीप डालावास ने भी इन समस्याओं को गंभीर माना और अधिकारियों से इनका समाधान जल्द से जल्द कराने की मांग की। करीब एक बजे बैठक संपन्न हुई और इसमें मिले आश्वासन से ज्यादातर पार्षद संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जानिये....किस पुरुष जिला पार्षद ने क्या रखीं समस्याएं
वार्ड-3 से जिला पार्षद रविंद्र सांगवान ने भागवी में जरनल चौपाल के लिए छह लाख का बजट, चरखी फुटबाल मैदान के लिए घास काटने की मशीन और रोलर, चरखी सामुदायिक भवन में ई-लइब्रेरी शुरू कराने के लिए करीब सात लाख का बजट मांगा।
वार्ड-6 से पार्षद सुनील इंजीनियर ने रामपुरा में रास्ता निर्माण, हरिजन बस्ती में पेयजल संकट, हड़ौदा श्मशान घाट का रास्ता और चहारदीवारी निर्माण की मांग की।
वार्ड-1 से जिला पार्षद मोहित साहू ने बसों की कमी का मुद्दा उठाया और फौगाट व सांकरोड में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट की मांग की।
वार्ड-4 से पार्षद श्यामलाल ने हरिजन चौपाल की जर्जर छत, जोहड़ की सफाई व छंटाई और महराणा-खेड़ी रास्ता निर्माण की मांग की। जिला पार्षद अनुवीर ने रामलवास में बस सेवा की कमी और सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया।
- महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई ये मांगें
वार्ड-2 से जिला पार्षद लक्ष्मीबाई ने मिसरी जोहड़ की सफाई, लाइब्रेरी निर्माण, लाइटों की कमी दूर करने की मांग की।
वार्ड-7 से जिला पार्षद शर्मिला ने बसों की कमी और पेयजल समेत श्मशान घाट की रास्ता निर्माण की मांग की। दादरी पंचायत समिति अध्यक्ष सीमा रानी ने भी इसी प्रकार गांवों की समस्याएं बैठक कक्ष में रखी।
- बैठक से नदारद रहे कई अधिकारी, पार्षदों ने जताया ऐतराज जिला परिषद की पहली ही बैठक में कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे। वहीं, कुछ विभागों के अधिकारी तो एक घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद बैठक कक्ष में पहुंचे। इस पर संज्ञान लेकर जिला परिषद सीईओ ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी अधिकारी ने ऐसा किया तो उससे लिखित में जवाब मांगा जाएगा।
पहली ही बैठक बहुत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। गहनता से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर मंथन किया गया। लेट-लतीफ और बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई है।

डॉ. विरेंद्र सिंह, बाढड़ा एसडीएम एवं जिला परिषद सीईओ
करीब दस करोड़ के विकास कार्यों पर बैठक में मंथन हुआ। इनमें जिला मिनरल फंड से करवाए जाने विकास कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी जिला पार्षदों से उनके वार्ड में कराए जाने वाले कामों की सूची मांगी गई।
-मनदीप डालावास, प्रधान, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed