फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In the Aryan school, the 1857 war of 1857 was staged by the district administration in the name of the heroes of Haryana,

आर्यन स्कून में जिला प्रशासन की ओर से 1857 का संग्राम-हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का कराया गया मंचन,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
In the Aryan school, the 1857 war of 1857 was staged by the district administration in the name of the heroes of Haryana,
चरखी दादरी। हमारे रणबांकुरों ने उस समय अंग्रेजों से लोहा लिया था जब उनके पास बहुत ही सीमित साधन थे। भूखे प्यासे रहकर वे आखिरी दम तक ब्रिटिश सिपाहियों से लड़ते रहे। आज हमें जरा सी तकलीफ हो जाए तो मन बेचैन हो उठता है। ये सुख के दिन हमारे पूर्वजों के बलिदान से ही आए हैं। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने आर्यन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रस्तुत किए गए नाटक 1857 का संग्राम-हरियाणा के वीरों के नाम को देखने के बाद ये शब्द कहे।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिखाए गए इस नाटक की विद्यार्थियों और उपस्थित दर्शकों ने जमकर सराहना की। उपायुक्त ने अपनी ओर से नाटक की टीम को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की अमृत वेला सहजता से नहीं, बड़ी कठिनाइयों व कष्टों का सामना करने के बाद आई है। हजारों लाखों वीरों ने इस घड़ी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र सेवा में योगदान देकर देशभक्ति की भावना को और प्रबल करें। जिला भर में 13, 14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी नागरिक अपने घरों की छत पर राष्ट्र ध्वज फहराएं।
विज्ञापन

फुट प्रिंट ग्रुप के कलाकार अरूण, सुरेंद्र नरूला, अनुज चहल, प्रदीप गिरी, राज कटारिया, अशोक, अभिषेक, पुष्पक, गैरी व निर्देशक चाइनिज गिल का अभिनय शानदार रहा। अंबाला छावनी में दस मई, 1857 को शुरू हुए विद्रोह की घटना को इन कलाकारों ने मंच पर जीवंत कर दिखाया। सन 1857 में सबसे पहले क्रांति का बिगुल अंबाला छावनी से ही बजना शुरू हुआ था। अंग्रेज अफसरों को गोली से उड़ाकर चार सौ सिपाही बगावत कर भाग गए और उन्होंने राव तुलाराम, गोपालदेव, राजा नाहरसिंह, हिसार के नवाब मोहम्मद कासिम, सतरूद्दीन, उदमीराम आदि क्रांतिकारियों से मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। नाटक की विशेषता यह रही कि मंच पर ही कलाकारों ने गीत गाए व संवाद बोले। इसे रिकार्ड नहीं किया गया था। तू भी फौजी मैं भी फौजी, सुन लो गाथा हरयाणे की..., जान की कीमत देकर साथी, चिंगारी की आग लगा दी...आदि गीतों ने सभागार में बैठे दर्शकों को मुग्ध कर दिया। संगीत निर्देशन माजिद खान व सुरेंद्र कुमार का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दादरी एसडीएम अनिल कुमार यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, प्रिंसिपल विकास फौगाट, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा, रमेश फौगाट, कैप्टन शिवकुमार, अमन, शिवम व स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed