फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In front of the minister, the councilors raised questions on the functioning of the officers.

Charkhi Dadri News: मंत्री के सामने पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

Sat, 13 May 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
In front of the minister, the councilors raised questions on the functioning of the officers.
मंत्री डॉ. बनवारी लाल के समक्ष समस्याएं रखते पार्षद। 
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल के समक्ष शनिवार को पार्षदों ने रेस्ट हाउस में सीवर-पेयजल संबंधी समस्याएं रखीं। पार्षदों ने विभागीय अधिकारियों पर प्रशासन व सरकार को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। मंत्री के सामने ही पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने तो यह तक कह दिया वर्तमान में अधिकारियों की काम करने की इच्छा तक नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल लोकनिर्माण विश्राम गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग भी ली। मीटिंग में स्थानीय विधायक सोमबीर सांगवान नजर नहीं आए। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से इसका कारण पूछ लिया। अधिकारियों ने बताया कि विधायक जरूरी काम होने की वजह से नहीं आ पाए।
विज्ञापन

वहीं, अन्य पार्षदों ने कहा कि शहर में सीवरों पर ढक्कन नहीं हैं। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि 30 से 35 किलोमीटर की सीवरेज लाइन बिछाई गई हैं, लेकिन एक जगह पर भी साफ-सफाई के लिए होद नहीं बनाई गई। उन्होंने बताया कि शहर में सीसीआई कॉलोनी की 238 एकड़ खाली जमीन है और शहर की सीवर लाइनों का पानी वहां पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर ढक्कनों की जांच करेगी कमेटी
मंत्री बनवारी लाल ने शहर में सीवरेज ढक्कन की चेकिंग के लिए एसडीएम, एक्सईएन और एक अन्य विभाग के अधिकारी की कमेटी बनाई है। यह कमेटी शहर के सभी वार्डों में जाकर जांच करेगी और सीवर ढक्कनों की कमी की रिपोर्ट सौंपेंगी।
बाढड़ा में भी बैठेंगे एक्सईएन, दो दिन दादरी में लगाएंगे एसई
मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आते ही अधिकारियों से स्टाफ संबंधी जानकारी मांगी। एक्सईएन आरसी गौड़ ने बताया कि यहां केवल एक एक्सईएन हैं और चार एसडीओ व 16 जेई के पद हैं। जेई के पांच पद खाली पड़े हैं। फिलहाल 4 जेई एडिशनल लगे हुए हैं। अभी दो जेई और दो एसडीओ की जरूरत है। बाढड़ा में एक्सईएन की जरूरत है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा भी गया है। मंत्री ने कहा कि बाढड़ा में एक्सईएन का पद जल्द सृजित किया जाएगा। इसके अलावा एक पार्षद ने एसई पद के लिए भी मांग की तो मंत्री ने कहा कि भिवानी एसई दो दिन दादरी और तीन दिन भिवानी बैठेंगे।

जिले में विभाग के चल रहे हैं 161 कार्य
मंत्री ने एक्सईएन आरसी गौड़ से जिले में विभाग के कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान एक्सईएन ने बताया कि जिले में 161 काम चल रहे हैं, जिनमें 111 छोटे काम हैं, जबकि 41 कार्य एक करोड़ रुपये राशि से अधिक के हैं। 11 करोड़ रुपये स्ट्रॉम वाटर का पास किया हुआ है और एक सप्ताह में उस पर काम शुरू हो जाएगा।

सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए एक सप्ताह में मिलेंगे 115 करोड़ रुपये
मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बैठक में बताया कि चरखी दादरी शहर के सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 115 करोड़ रुपये का बजट पास किया हुआ है। एक सप्ताह के अंदर यह राशि भिजवा दी जाएगी। इसके अलावा पानी को लेकर दादरी विधानसभा का 41 करोड़ और बाढड़ा का 43 करोड़ रुपये पास किए गए हैं। ये 41 करोड़ रुपये बिरहीकलां, नरसिंहवास, पांडवान, रावलधी, समसपुर, सरूपगढ़ आदि गांवों के लिए पास किए गए हैं।


गर्मी के सितम को देखते हुए पानी की समस्या है। सीवरेज की भी भिवानी व दादरी से शिकायतें आ रही थीं। इनको मद्देनजर रखते हुए शनिवार को भिवानी व दादरी में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और विभागीय प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई। एक्सईएन के काम नहीं करने की शिकायतें मिली है जिस पर संज्ञान लेकर तबादला करने का आदेश जारी कर दिया है।
- डॉ. बनवारी लाल, जनस्वास्थ्य मंत्री


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed