फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In an attempt to save Nilgai, a young man riding a bike dies due to loss of balance

नीलगाय को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to save Nilgai, a young man riding a bike dies due to loss of balance
चरखी दादरी/बाढड़ा। बिलावल के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में पिलाना निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल (29) अपने मामा के गांव बेरला से अपने घर लौट रहा था और उसी दौरान हादसा हो गया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के मामा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी दिनेश ने बताया कि पिलाना निवासी उसके भांजे अनिल ने अटेला में मैकेनिक की दुकान की हुई थी। सोमवार को बाइक लेकर उनके पास आया था और रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव जाने के लिए बेरला से चला था। जब वो बिलावल के समीप पहुंचा तो सड़क पर आई नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक से संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने उसे संभाला और उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसी दौरान उसके परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अटेला कलां चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के मामा दिनेश के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अनिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed