फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 6 wards, former councilors or family members remained intact, in two, the family had to face defeat in eight.

6 वार्डों में पूर्व पार्षदों या परिवार की चौधर बरकरार दो में खुद को तो आठ में परिजन को झेलनी पड़ी हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
In 6 wards, former councilors or family members remained intact, in two, the family had to face defeat in eight.
वार्ड-13 से विजेता प्रत्याशी कुलदीप सैनी का समर्थकों ने विजसी जुलूस निकाला। पार्षदों में कुलदीप ? - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव एकतरफ रहा जबकि पार्षद चुनाव के परिणाम ने कई वार्डों में अप्रत्याशित परिणाम रहे। कई वार्डों में कई योजनाओं से जीतते आ रहे पूर्व पार्षदों ने चौधर खो दी। छह वार्डों में पूर्व पार्षदों के परिवार की बादशाहत बरकरार रही जबकि 10 वार्डों में पार्षदों या उनके परिजनों को हार का सामना करना पड़ा। कुछ चेहरे तो ऐसे हैं जो पिछली दो-तीन योजनाओं से वार्ड के पार्षद थे, लेकिन इस बार स्थिति उलट हो गई। पार्षद चुनाव परिणाम की अगर बात करें तो सबसे बड़ी जीत वार्ड-13 से कुलदीप सैनी ने दर्ज की। उन्होंने अपने इकलौते प्रतिद्वंद्वी सुभाष स्वामी को 1134 वोट के बड़े अंतर से हराया। वहीं, सबसे कम अंतर की जीत वार्ड-16 से प्रत्याशी राकेश रानी ने हासिल की। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12 वोट अधिक मिले।
विज्ञापन

दादरी नगर परिषद के चुनाव में 2 वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले जबकि वार्ड 7 से सुमन गोयल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी हैं। बाकी बीस वार्डों में कहीं आमने-सामने तो कहीं त्रिकोणीय टक्कर बनी।
विज्ञापन

सुबह 7.45 पर चुनाव ऑब्जर्वर एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व एसडीएम अनिल कुमार यादव ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का लॉक खुलवाया। उसके बाद आठ बजे लाइब्रेरी हॉल में मतों की गणना का काम सुचारू रूप से आरंभ किया गया। जिसके लिए 12 टेबल लगाई गई। जल्दी ही एसडीएम व चुनाव के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अनिल कुमार यादव ने चुनाव परिणामों की माइक पर घोषणा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 1 में जयसिंह लांबा ने 820 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी सुदेश देवी को 97 मतों से पराजित किया। सुदेश को 723 और तीसरे प्रत्याशी सूरज राठी को यहां 46 वोट मिले। वार्ड 2 में मुनेश कुमारी 864 वोट लेकर विजेता बनीं। वहीं नीतू रानी को 610, सुनीता को 366 व मन्नु को 291 मत प्राप्त हुए। मुनेश कुमारी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू रानी को 254 मतों से हराया।
वार्ड तीन में कुल 924 वोट डाले गए। इनमें बबीता रानी को 553 व नेहा शर्मा को 367 मत प्राप्त हुए। बबीता ने 186 मतों से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को हराया। वार्ड 4 में संदीप फौगाट ने 772 व दिनेश को 359 वोट मिले। संदीप को इस वार्ड में 413 मतों से जीत मिली। वार्ड 5 में विरेंद्र सिंह को 1153, निर्मला देवी को 369 व प्रवीन कुमार को 149 वोट प्राप्त हुए। यहां कुल 1678 वोट पोल हुए थे। विरेंद्र सिंह ने निर्मला देवी को 784 मतों से पराजित किया।
वार्ड 6 में नवीन को 893, सुशील को 337 व रजत भारद्वाज को 139 मत प्राप्त हुए। नवीन ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 556 मतों से पराजित किया। वार्ड 8 में नवीन को 686, बिजेंद्र को 262 व सुरेंद्र को 235 वोट प्राप्त हुए। यहां 1190 वोट पोल हुए थे। नवीन ने बिजेंद्र को 420 वोटों से हराया। वार्ड 9 में विनोद को 605, कुलदीप को 447 व संतोष को 429 वोट प्राप्त हुए। यहां कुल 1494 वोट डाले गए थे। विनोद ने कुलदीप को 158 मतों से पराजित किया।
वार्ड 10 में मनोज कुमार वर्मा 702, नवदीप प्रधान को 524, रोहित को 238, विजय मदान को 234 व अमित कुमार को 97 वोट मिले। यहां 1801 मतदाताओं ने वोट डाले और मनोज व नवदीप के बीच 178 मतों का अंतर रहा। वार्ड 11 में 1419 मत ईवीएम में पाए गए। इनमें से विनोद कुमार को 508, बलराज को 479, सुंदरलाल को 277, दीपक को 74, अशोक कुमार को 65 व दीपक कुमार को 11 वोट मिले। विनोद ने बलराज को 29 मतों के अंतर से हराया। वार्ड 12 में कौशल्या को 427, ज्योति को 333, कुमकली को 237, ज्योति पुत्री पवन को 50 व मंजू को 278 मत प्राप्त हुए। कौशल्या ने ज्योति को 94 मतों से पराजित किया। वार्ड 13 में कुलदीप सैनी ने 1321 को व सुभाष को 187 मत मिले। कुलदीप ने 1134 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड 14 में सतबीर चौहान को 723, केदारनाथ 475 व सुनीता को 274 व वोट मिले। सतबीर ने 248 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 15 में 2386 में से 1594 वोट पोल हुए। इनमें नितिन कुमार ने 457, श्रीभगवान ने 382, राजीव ने 352, गुलशन ने 210 व राजेश कुमार ने 188 मत प्राप्त किए। नितिन ने श्रीभगवान को 75 मतों से पराजित किया। वार्ड 16 में 1290 वोट डाले गए। इनमें राकेश रानी ने 374, मंजीत ने 362, ज्योति ने 353 और सीमा देवी ने 187 वोट हासिल किए। राकेश रानी ने मंजीत को 12 मतों से हराया।
इसके अलावा वार्ड 17 में विक्रम सिंह व सुधीर स्वामी के बीच सीधा मुकाबला था। यहां सुधीर ने 741 मत प्राप्त कर विक्रम सिंह को 157 मतों से हराया। विक्रम को 584 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 18 में 1044 वोट पोल हुए। यहां अन्नू रानी ने 609 वोट लेकर मोनिका को 185 वोटों से हराया। मोनिका को 424 मत प्राप्त हुए। वार्ड 19 में अजय सांगवान को 556, कृष्ण को 466, हेमंत कुमार को 306 वोट मिले। अजय ने कृष्ण को 90 मतों से पराजित किया। वार्ड 20 में रचना देवी को 634 और रामकिशन को 350 वोट मिले हैं। यहां रचना देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 284 मतों के अंतर से हराया। वार्ड 21 में मंजू को 652, सुदेश को 363, बबीता कुमारी को 117 व मनीषा कुमारी को 32 वोट प्राप्त हुए। मंजू ने सुदेश को 289 मतों से हराया। यहां 1171 वोट पोल हुए थे। एसडीएम ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत हासिल करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए।
- इन वार्डों में हुई परिजन या पूर्व पार्षद की हार
वार्ड 2, 4, 5, 8, 9, 12, 13, 15, 17 व 21 में पूर्व पार्षद या उनके परिवार के अन्य सदस्य को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 4 की पिछली योजना में दिनेश जांगड़ा पार्षद थे, उन्हें इस बार हार का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार वार्ड 12 से ज्योति पार्षद थीं, लेकिन उनकी भी इस बार हार हुई।

-इन वार्डों में पूर्व पार्षद या परिजन ने चखा जीत का स्वाद
वार्ड 1, 10, 11, 14, 18 व 20 के मतदाताओं ने पूर्व पार्षदों या उनके परिवार के अन्य सदस्य पर फिर से भरोसा जताया है। वार्ड 10 में गत योजना में मनोज वर्मा पार्षद थे। उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत का स्वाद चखा है। इसी प्रकार वार्ड 12 से विनोद वाल्मीकि व वार्ड 20 से रतना देवी ने दूसरी बार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed