फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 10 months, 8963 people appealed to the police on ERV dial 112

10 माह में ईआरवी डायल 112 पर 8963 लोगों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
In 10 months, 8963 people appealed to the police on ERV dial 112
ईआरवी गाड़ी के साथ तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिस विभाग की ओर से शुरू की गई ईआरवी डायल 112 नंबर के जरिये जिला में अब तक 8963 लोगों ने पुलिस की मदद ली है। जुलाई 2021 में ईआरवी डायल 112 नंबर की शुरूआत की गई थी। इसके तहत प्रत्येक थाने को दो ईआरवी वाहन दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस औसतन 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है।
विज्ञापन

डायल 112 पर सबसे अधिक कॉल आपसी झगड़ों के आए हैं। इनके अलावा महिला व सीनियर सिटीजन के खिलाफ अपराध की घटनाओं के कॉल प्राप्त हुए हैं। कॉल आने पर ईआरवी की गाड़ी मौके पर पहुंचती है। कई मामलों में ईआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इन मामलों ेमें दिखाई तत्परता -
केस एक -
गांव रावलधी में नहर के समीप सड़क दुघर्टना में घायल को अस्पताल पहुंचा जान बचाई। ईआरवी की टीम को एक मई को सूचना प्राप्त हुई कि रावलधी नहर के समीप गाड़ी पलट गई है और गाड़ी के नीचे उसका ड्राइवर दबा है। ईआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। समय पर मदद मिलने के कारण उसकी जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो -
इसी प्रकार एक मामले में बस में सोने की चेन को चुराने वाले चोर का पता लगाकर चेन वापस महिला को लौटाई। गत नौ मई को एक महिला ने ईआवी डायल 112 पर कॉल कर बस में सोने की चेन चोरी होने की सूचना दी और दो महिलाओं पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया। सूचना मिलने पर ईआवी की गाड़ी नौ मिनट में मौके पर पहुंची और बस के अंदर तलाशी लेकर दो आरोपी महिलाओं के पास से सोने की चेन बरामद की और महिला को वापस लौटाई।
केस तीन -
एक घंटे के अंदर लापता किशोर कीर खोज की -
ईआरवी की टीम को गत 21 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव घिकाड़ा निवासी किशोर लापता हो गया है। सूचना मिलने पर ईआरवी की टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोर को तलाश करने में जुट गई। एक घंटे में ही पुलिस ने किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
इन मामलों की आ रही ज्यादा कॉल -
ईआरवी के पास सबसे ज्यादा आपसी झगड़ों से जुड़ी कॉल प्राप्त हो रही हैं। महिलाओं विशेषकर सीनियर सिटीजन के खिलाफ क्राइम और हर्ट, दुर्घटना, जमीनी विवाद, चोरी व स्नेचिंग से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।

पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा कॉल आईं -
ईआरवी की शुरूआत पिछले साल जुलाई में की गई थी। अप्रैल 2022 तक की बात करें तो गत अप्रैल व मार्च के महीनों में सबसे अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। ईआरवी को अप्रैल माह में 1363 व मार्च माह में 1071 कॉल आईं हैं। वहीं, सबसे कम कॉल नवंबर 2021 में मिलीं। नवंबर में ईआरवी के पास 681 कॉल आई थी।
इस संबंध में जिला पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार का कहना है कि पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय है। जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed