फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Imlota's daughter Jasmine became a lieutenant in the Navy and was honored

Charkhi Dadri News: इमलोटा की बेटी जैसमीन नौसेना में बनीं लेफ्टिनेंट, किया सम्मानित

Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Imlota's daughter Jasmine became a lieutenant in the Navy and was honored
लेफ्टिनेंट जैसमीन कलकल को सम्मानित करते हुए विधायक सुनील सांगवान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव इमलोटा की होनहार बेटी जैसमीन ने अपनी मेहनत, लगन और देशसेवा के जज्बे से भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। यह बात विधायक सुनील सांगवान ने गांव इमलोटा पहुंचकर जैसमीन को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि जैसमीन का चयन वर्ष 2022 में एनडीए के प्रथम महिला बैच में हुआ था जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण और अथक परिश्रम के बल पर एनडीए की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) केरल में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब सफलतापूर्वक पास आउट होकर देशसेवा के गौरवपूर्ण पथ पर अग्रसर हुई हैं।
विज्ञापन

सुनील सांगवान ने कहा कि जैसमीन की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि गांव इमलोटा, चरखी दादरी जिले और पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बेटियों के सशक्तीकरण, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए धरातल पर लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और सकारात्मक नीतियों के परिणामस्वरूप आज प्रदेश की बेटियां सेना, खेल, शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। इस अवसर पर विधायक सुनील सांगवान ने जैसमीन को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed