फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   imlota government school budget became half

Charkhi Dadri News: विभाग ने इमलोटा राजकीय स्कूल भवन निर्माण का आधा बजट घटाया

Tue, 17 Jun 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
imlota government school budget became half
फोटो 07
विज्ञापन

गांव इमलोटा स्थित राजकीय स्कूल। संवाद
- पहले 4.88 करोड़ का बजट किया गया था मंजूर, अब 2.44 करोड़ से होगा भवन निर्माण
- करीब 12 हजार की आबादी का है गांव, स्कूल भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के अंतिम छोर पर बसे करीब 12 हजार की आबादी के गांव इमलोटा स्थित राजकीय स्कूल भवन निर्माण के लिए मंजूर हुए 4.88 करोड़ के बजट को घटाकर आधा कर दिया गया है। गत एक सप्ताह से ही स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पिछले करीब दो साल से यह प्रोजेक्ट लटकता आ रहा था।
बजट घटाए जाने पर ग्रामीण भी हतप्रभ हैं। बजट घटने के पीछे छात्र संख्या कम होना भी एक कारण माना जा रहा है। स्कूल में छात्र संख्या करीब 125 है। यह स्कूल करीब पांच दशक पुराना है। स्कूल का भवन जर्जर हो गया था। अब विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पुराने समय के दौर में लोग चंदा एकत्रित कर स्कूल भवनों का निर्माण करवाते थे। आधुनिक दौर में चंदा एकत्रित करके स्कूल निर्माण की परिपाटी खत्म हो चुकी है। अब तो मरम्मत से लेकर भवन निर्माण तक सरकार को ही करवाना होता है। जिले के कई स्कूलों को मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव इमलोटा का स्कूल काफी पुराना है। इस गांव की आबादी भी करीब 12 हजार से ज्यादा है। एक समय था जब इमलोटा स्कूल में छात्र-संख्या खासी होती थी। स्कूल में आसपास के चार-पांच गांवों से विद्यार्थी पढ़ने आते थे। उस समय हाईस्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीमित संख्या में होते थे। अब तो इमलोटा के साथ लगते गांव मोरवाला, भागवी, बिगोवा, सरुपगढ़-सांतौर में भी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बन गए हैं। ऐसे में छात्र संख्या बंट गई है।


- बजट घटने से छोटा होगा भवन का दायरा
अब स्कूल भवन का कायाकल्प होने जा रहा है। यहां सरकार नया भवन बनाने जा रही है। बजट कम होने से अब भवन का दायरा छोटा ही होगा। भवन आधुनिक बनना है। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। यहां पेयजल, बिजली, शौचालय, खेल मैदान व लैब आदि जैसी सुविधाएं होंगी।




वर्सन
स्कूल के नए भवन के लिए चार करोड़ 88 लाख का बजट मंजूर हुआ था। अब इसे घटाकर आधा कर दिया गया है। स्कूल भवन निर्माण का कार्य एक सप्ताह पहले शुरू हो चुका है।
-रामनिवास, सरपंच, ग्राम पंचायत इमलोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed