{"_id":"68a4d34e23469188600d13ea","slug":"ignou-extended-the-last-date-of-admission-till-31st-august-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143042-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई
Wed, 20 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दाखिला की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा व स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि इग्नू करीब 350 से अधिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान, योग्यता एवं कौशल का विकास कर सकते हैं। इग्नू की मुख्य विशेषता यह है कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई अपने घर के पास रहकर ही पूरी कर सकते हैं। स्थानांतरण की स्थिति में भी क्षेत्रीय केंद्र अथवा अध्ययन केंद्र बदला जा सकता है। इससे पढ़ाई बाधित नहीं होती।