फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   IG took stock of the proposed place for the police line, reached the police stations and investigated arrangements

आईजी ने पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जगह का लिया जायजा, थानों में पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
IG took stock of the proposed place for the police line, reached the police stations and investigated arrangements
चरखी दादरी। रोहतक रेंज आईजी ममता सिंह ने बुधवार को दादरी पहुंचकर एसपी कार्यालय समेत विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जगह भी देखी और इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान दीपक गहलावत से बातचीत की। थानों का निरीक्षण करते हुए आईजी ने पुलिसकर्मियों को जनता से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्राम गृह पहुंचने पर पुलिस जवानों की गार्द ने आईजी को सलामी दी। इसके बाद आईजी सीधे दादरी-कलियाणा रोड पर पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जगह को देखने पहुंचीं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों से प्रस्तावित जमीन के बारे में विचार-विमर्श कर उचित दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अस्थाई पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक देशराज, उप पुलिस अधीक्षक बली सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राम सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जगह का जायजा लेने के बाद आईजी ममता सिंह महिला थाने पहुंचीं। उन्होंने यहां स्थापित मित्र कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईजी ने सेफ हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन शाखा के वाहनों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और किसी भी कार्य को अनावश्यक लंबित न रखने और कार्यालय के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने की हिदायत दी।

-----
- यातायात नियम तोड़ने वालों पर बरती जाएगी सख्ती -
आईजी ममता सिंह ने कहा कि सड़कों पर बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के या फिर दूसरे प्रकार की नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती की जाएगी। आने वाले समय में पुलिस द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-----
फोटो 26
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देतीं आईजी ममता सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed