{"_id":"65bfbe1622306863f10ba94e","slug":"if-you-want-to-save-your-son-then-take-10-lakhs-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113097-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेटे को है बचाना तो 10 लाख लेकर शिव मंदिर में आ जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेटे को है बचाना तो 10 लाख लेकर शिव मंदिर में आ जाना
Sun, 04 Feb 2024 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। तेरे बेटे को एंटी वायरस दे दिया है और उसकी जान खतरे में है। अगर तू उसकी जान बचाना चाहता है तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर दोपहर तीन बजे तक शिव मंदिर में आ जाना। रणकोली निवासी व्यक्ति को यह धमकी देकर रुपये की मांग की गई। व्यक्ति ने की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बौंदकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में रणकोली निवासी पवन बंसल ने बताया कि रणकोली में उसका तारकोल का प्लांट है। रविवार सुबह 10:50 बजे वह प्लांट पर मौजूद था। इसी दौरान यहां एक बाइक सवार आया। उक्त शख्स ने उससे पूछा कि तेरा नाम पिंटू है क्या? उसके हां भरने पर उसने एक बाइक का नंबर बताते हुए पूछा कि तू ही इस बाइक का मालिक है।
पवन के फिर से हां भरने पर उक्त शख्स ने कहा कि तेरा बेटा केशव बाइक को लेकर शनि मंदिर में गया था और हमने उसे एंटी वायरस लगा दिया है, जिससे उसकी जान खतरे में है। अगर इसका इलाज चाहते हो तो 3 बजे तक शिव मंदिर में 10 लाख रुपये लेकर आ जाना। ये कहकर आरोपी वहां से चला गया और पवन ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में बाइक सवार के खिलाफ धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।