{"_id":"63347cea0293ba6cef5b6c64","slug":"if-the-pit-becomes-the-cause-of-the-road-accident-then-the-fir-will-be-registered-against-the-agency-and-the-department-charkhidadri-news-hsr643195532","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सड़क हादसे का कारण गड्ढा बना तो एजेंसी और विभाग पर दर्ज होगी एफआईआर, एडीसी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सड़क हादसे का कारण गड्ढा बना तो एजेंसी और विभाग पर दर्ज होगी एफआईआर, एडीसी ने दी चेतावनी
Thu, 29 Sep 2022 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 03:29 AM IST
सार
लघु सचिवालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी ने चेतावनी दी है। जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण होने तक गड्ढों को भरवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागों को उनके अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर अगर गड्ढों के कारण अगर कोई दुर्घटना होती है तो संबोधित एजेंसी या विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में एडीसी ने कहा कि सड़कों का रख-रखाव करने वाली सभी संबंधित एजेंसी स्थायी समाधान होने तक प्रतिदिन सड़कों की लेवलिंग सुनिश्चित करें और सड़कों पर हुए गड्ढों को भरा जाए। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग सड़कों के साथ लगी पाइप लाइन की लीकेज को भी ठीक करे।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, जिनकी मरम्मत होनी जरूरी है। ऐसे में जब तक स्थायी समाधान नहीं होता है, तब तक संबंधित एजेंसी सड़कों की प्रतिदिन लेवलिंग करवाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: देशद्रोह प्रकरण में आठ साल से फरार सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के भाई समेत दो काबू
उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन में लीकेज है, जिसके कारण भी सड़कों को नुकसान होता है। जन स्वास्थ्य विभाग इन लीकेज को भी ठीक कराए। एडीसी अनुराग ढालिया ने कहा कि दादरी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148-बी के साथ आरओबी कई स्थानों पर बाधित है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्कूलों का शेड्यूल बनाकर बस ड्राइवरों की स्वास्थ्य जांच भी की जाए।
बेसहारा पशुओं की तरफ ध्यान दे नगर परिषद
एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी अलग-अलग टीम बनाकर रात के समय शहर या आस-पास सड़कों पर खड़े होने वाले पशुओं को वहां से जरूर हटाएं ताकि रात के समय कोई वाहन चालक उनसे टकराकर दुर्घटना का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी इसमें अपना सहयोग जरूर दें। अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को ओवर स्पीड के चालान बढ़ाने के निर्देश दिए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सीटीएम नरेंद्र, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह, रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता शशि कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार सहित एनएचएआई व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।