{"_id":"696e983a8818f995890618eb","slug":"if-the-government-does-not-pay-the-outstanding-compensation-soon-there-will-be-a-large-scale-protest-rajkumar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150365-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जल्द बकाया मुआवजा नहीं दिया तो होगा बड़े स्तर पर आंदोलन : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जल्द बकाया मुआवजा नहीं दिया तो होगा बड़े स्तर पर आंदोलन : राजकुमार
Tue, 20 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बीमा कंपनियां पीएम फसल बीमा योजना के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये वसूल तो रही है जबकि नुकसान होने पर भरपाई करते समय नियम व शर्तों में बदलाव कर दिया जाता है। मजबूरीवश किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार ने जल्द ही बकाया मुआवजा नहीं दिया तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह बात किसान नेता राजकुमार हड़ाैदी ने कस्बे की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित धरने पर सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के हितों के प्रति कतई गंभीर नहीं है। किसान को सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। अन्नदाता अपने हितों के लिए किसी टकराव से पीछे नहीं हटेगा और सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक व बाढड़ा के आत्म स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
राजकुमार ने कहा कि किसानों को वर्ष 2023 का बकाया मुआवजा नहीं मिला है। आज किसान, नौजवान, कर्मचारी व व्यापारी को हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है।