फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If Rs 8 lakh is not arranged then I will kill you and marry you for the third time.

Charkhi Dadri News: आठ लाख का इंतजाम नहीं हुआ तो तुझे मारकर कर लूंगा तीसरी शादी

Fri, 01 Mar 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
If Rs 8 lakh is not arranged then I will kill you and marry you for the third time.
चरखी दादरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व सास पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसका पति दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारकर तीसरी शादी करने की धमकी देता है। एसपी कार्यालय में पहुंची शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी झज्जर जिला निवासी एक युवक से वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दिए गए सामान को लेकर ताने मारने लगे। उसका आरोप है कि पति उससे गाड़ी के लिए 8 लाख रुपये व सास सोने की चेन मांग रही है। उनकी यह मांग पूरी न होने पर पति मारपीट करता है। वर्ष 2023 में उसके पति ने एक महिला की फोटो दिखाकर तीसरी शादी करने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर वह पैसे नहीं लाकर देगी तो वह उस महिला से शादी करेगा और उसे व बच्चे को मार देगा। अब तंग आकर महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed