{"_id":"64c17a4b39de3b157b067144","slug":"ias-father-arrested-for-using-casteist-words-against-dc-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3588-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीसी के खिलाफ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर आईएएस का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीसी के खिलाफ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर आईएएस का पिता गिरफ्तार
Thu, 27 Jul 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अशोक स्वामी।
चरखी दादरी। जलभराव के विरोध में दादरी में बाजार बंद और प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त (डीसी) प्रीति के खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते आईएएस अधिकारी के पिता अशोक स्वामी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। प्रदर्शन के दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कृषि विभाग के एडीओ जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी अशोक स्वामी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने की है।
बता दें कि दादरी में नौ दिन से जलनिकासी नहीं होने पर नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार को दादरी बाजार बंद रखकर आंबेडकर चौक पर बैठक की। इस बैठक में शहर में मिष्ठान भंडार के स्वामी आईएएस सौरभ स्वामी के पिता अशोक स्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने डीसी प्रीति की यूपीएससी रैंक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कोटा विशेष से डीसी बनी हैं। उनकी इस बात का बैठक में मौजूद व्यापारियों और अन्य लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। माइक से लोगों के बीच चूक सुधारने की कोशिश की। इस बीच अशोक स्वामी के संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया भी वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात इस मुद्दे को लेकर दलित समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने मंथन भी किया। वहीं, बंद-प्रदर्शन के दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात जितेंद्र कुमार ने सिटी थाने में इस संबंध में शिकायत सौंप दी, जिसके आधार पर अशोक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
दादरी डीसी और आरोपी का बेटा एक बैच के आईएएस
बता दें कि दादरी डीसी प्रीति वर्ष 2015 के बैच की आईएएस अधिकारी हैं। अशोक स्वामी के बेटे सौरभ स्वामी भी इसी बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ऐसे में अशोक स्वामी का डीसी प्रीति की यूपीएससी रैंक पर तंज कसना समाज के लोगों को भी अखर गया।
विज्ञापन
इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर आरोपी अशोक स्वामी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, चरखी दादरी