{"_id":"680547b127b1eb1b62030b40","slug":"hurt-by-the-words-of-the-young-man-and-his-family-the-girl-hanged-herself-case-filed-against-four-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135585-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक व उसके परिजनों की बातों से आहत होकर युवती ने लगाया फंदा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक व उसके परिजनों की बातों से आहत होकर युवती ने लगाया फंदा, चार पर केस
Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव लेने का इंतजार करते मृतका के परिजन।
चरखी दादरी। गांव लांबा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों की बातों से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है और इसमें युवती ने युवक व उसके परिजनों पर आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। युवती के पिता के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने चार नामजद व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव निवासी दो युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हाल ही में युवती को कहीं सुनने में आया कि दो लड़कों के झगड़े का कारण उसे ठहराया जा रहा है और झूठा आरोप लगाकर उसका अपमान किया गया है। इसी चर्चा के चलते वह काफी आहत थी और परेशान होने के कारण उसने शनिवार को उसने सुसाइड नोट लिखा। इसमें बताया कि गांव निवासी एक युवक व उसके परिजनों ने समाज में युवती व उसके परिवार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है और इस कारण उसे मानसिक तौर पर दुख हो रहा है।
शाम के समय युवती ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और नोट में युवक व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। खाने के समय परिजनों ने देखा तो उन्हें युवती कमरे में लटकी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर बौंदकलां पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में शव फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को ही पुलिस एक महिला समेत चार आरोपियों चांद, सूरज, नफ्फे और बबिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई और मामले संबंधी पूछताछ की।