फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   HTET: 2073 gave level-3 exam, 250 were absent

एचटेट: 2073 ने दी लेवल-3 की परीक्षा, 250 रहे गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
HTET: 2073 gave level-3 exam, 250 were absent
एचटेट : 2073 ने दी लेवल-3 की परीक्षा, 250 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा, 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की परीक्षा केंद्रों पर रही तैनाती
जिले में लेवल-3 की परीक्षा के लिए 2322 अभ्यर्थियों का आया था सेंटर
चरखी दादरी। एचटेट लेवल-3 की परीक्षा शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में किसी भी केंद्र पर कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखे रहे। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रही। हालांकि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई व्यवधान नहीं आया। वहीं, पेपर खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थी भी खुश नजर आए। परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। लेवल-3 की परीक्षा में 250 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सबसे बधिक परीक्षार्थी ग्रीन मिडोज स्कूल परीक्षा केंद्र पर गैर हाजिर रहे। यहां 82 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 के लिए जिले के 2322 विद्यार्थियों का सेंटर आया था। परीक्षा के आयोजन के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए जिनमें 240 से लेकर 310 विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान तैयार किया गया। सुबह 11 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट खजाना कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा के साथ वहां से प्रश्न पत्र के बॉक्स लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू किया गया और दो बजने के बाद गेट बंद कर दिए गए। इसके कुछ देर बाद तक भी परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। शाम पांच बजे पेपर खत्म होने पर ही परीक्षा केंद्रों के गेट खोले गए। इससे पहले एसडीएम, नगराधीश, अतिरिक्त उपायुक्त समेत स्वयं उपायुक्त भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद तो पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों को छोड़कर परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े अन्य लोगों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। धारा-144 लागू होने से परीक्षा केंद्रों के समीप फोटो स्टेट की दुकानें बंद रही। जनता कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। जनता कॉलेज बी-1 में 260, बी-2 में 310, राजकीय कन्या स्कूल में 272, डीआरके स्कूल में 240, एपीजे कॉलेज में 310, केएन स्कूल में 310, जीआरवी स्कूल में 310 और ग्रीन मिडोज स्कूल में 310 परीक्षार्थियों का सेंटर था।
- ये रहे सुरक्षा के प्रबंध
परीक्षा केंद्र के बाहर आठ से दस पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, प्रवेश द्वार भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रत्येक केंद्र पर एसआई से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक केंद्र पर एक राइडर समेत स्पेशल चेकिंग स्टाफ तैनात रहा। आठों परीक्षा केंद्रों पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिन्होंने एंट्री बंद होते ही किसी को परीक्षा केंद्र के आस-पास खड़ा तक नहीं होने दिया।
जानिए...किस केंद्र पर कितने परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
केंद्र - उपस्थित परीक्षार्थी - गैरहाजिर परीक्षार्थी
जनता कॉलेज बी-1- 233-27
जनता कॉलेज बी-2- 286-24
राजकीय कन्या स्कूल- 245-27
डीआरके स्कूल- 216-24
एपीजे कॉलेज- 286-24
जीआरवी स्कूल- 287-23
ग्रीन मिडोज- 228-82
केएन स्कूल- 291-19
परीक्षा के लिए इन्हें नियुक्त किया प्रशासनिक अधिकारी
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, मार्केटिंग बोर्ड के जिला प्रबंधक श्यामसुंदर बंसल, कार्यकारी अभियंता अजय राठी, आईटीआई प्रिंसिपल अजय खोखर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता दलबीर श्योराण, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अभयसिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव, रोडवेज महाप्रबंधक रविश हुड्डा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह और जिला वन अधिकारी दलीप सिंह को परीक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया है।

---
वर्जन::
एचटेट लेवल-3 की परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल ममें संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और हमारी विशेष टीमें भी स्थिति पर नजर रखे रहीं।
- बली सिंह, डीएसपी, दादरी शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed